फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ex-minister's younger brother and three sons nominated for threatening to kill

Kurukshetra News: जान से मारने की धमकी के आरोप में पूर्व मंत्री के छोटे भाई व तीन बेटे नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ex-minister's younger brother and three sons nominated for threatening to kill
कुरुक्षेत्र। भाजपा कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में इनेलो के पूर्व कृषि मंत्री के छोटे भाई और तीन बेटों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला सरपंच चुनाव की रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में मनजीत सिंह निवासी गांव गुमथला गढू ने बताया कि पंचायती राज चुनाव में पूर्व मंत्री स्व. जसविंद्र सिंह संधू की पुत्रवधू और उनके करीबी रिश्तेदार ने सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें उसने रिश्तेदार का सहयोग किया था। इसे लेकर आरोपियों ने उसकी मदद न करने की धमकी दी थी। इसके बाद उसके पास साउथ कोरिया के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले ने उसे धमकाया कि मंत्री के परिवार का विरोध करना बंद कर दे अन्यथा उसे व उसके परिवार को जान से मरवा देंगे। उसके बाद दो फरवरी को फिर धमकी मिली कि उनकी बात नहीं मानने का अंजाम जल्द ही भुगतना पड़ेगा। आरोप लगाया कि आरोपियों के पास कई गैंगस्टर आते-जाते रहते हैं। पिछले साल भी एक आरोपी ने हथियारों के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की थी। शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


राजनैतिक द्वेष के तहत किया जा रहा टारगेट
पूर्व मंत्री स्व. जसविंद्र सिंह संधू के बेटे जसतेज सिंह ने बताया कि राजनीतिक द्वेष के तहत उनको टारगेट किया जा रहा है। उनके खिलाफ साजिश रचकर यह मामला दर्ज किया गया है। इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना प्रबंधक जगदीश ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 और आईटी एक्ट के तहत चार लोगों को नामजद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed