फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Enthusiasm was seen among the candidates to become constable, only 92 out of 9750 remained absent.

Kurukshetra News: सिपाही बनने के लिए अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह, 9750 में से महज 92 रहे अनुपस्थित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm was seen among the candidates to become constable, only 92 out of 9750 remained absent.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को सिपाही पद के लिए ली गई परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भरपूर उत्साह दिखाई दिया। सुबह के सत्र में ली गई परीक्षा में 9750 में से 9658 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि महज 92 अनुपस्थित रहे। परीक्षा कड़े पहरे में ली गई, जिसके लिए त्रिस्तरीय जांच की गई तो वहीं 12 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। अभ्यर्थियों में उत्साह इस कदर रहा कि दूर-दराज से बड़ी संख्या में एक दिन पहले ही अभ्यर्थी यहां पहुंच गए थे और धर्मशालाओं को अपना आश्रय बनाया। यहां पर भी उनके लिए खाने से लेकर रहने के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे तो वहीं परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो, इसके लिए केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू की गई। चार अधिकारियों की जोनल मजिस्ट्रेट व 12 अधिकारियों की डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्ति की गई थी। जिन्होंने परीक्षा केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर बैठने, साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए। सभी केंद्र में सीसीटीवी कैमरे तथा वीडियोग्राफी की गई। आठ बजे प्रत्येक केंद्र पर सिटिंग प्लान लगाया गया, जिसके बाद साढ़े आठ से साढ़े नौ के बीच अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक हाजिरी कर एवं दस्तावेज जांच के बाद प्रवेश दिया गया। 10 बजकर 15 मिनट पर परीक्षा प्रारंभ हुई तथा 12 बजे संपन्न हुई।
विज्ञापन






शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा : रोहतास
परीक्षा नोडल अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि जिलेभर के 34 केंद्रों पर आयोजित सिपाही पद की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। परीक्षा कराने को लेकर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई। 9658 अभ्यर्थी परीक्षा में हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed