फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Employees took training for animal counting

Kurukshetra News: पशु गणना के लिए कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
Employees took training for animal counting
कुरुक्षेत्र। पशु गणना के लिए एप चलाने का प्र​शिक्षण लेते पशुपालन विभाग के कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। पशुओं की गणना को लेकर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मत्स्य विभाग के हॉल में वीरवार को किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस शिविर में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को एप चलाने के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण के पहले दिन पशुपालन विभाग के शाहबाद, पिहोवा के 33 कर्मचारियों को एप चलाने की तकनीकी जानकारियां दी गई। इन कर्मचारियों में छह सुपरवाइजरों व 27 एक्यूरेटर शामिल रहे।
विज्ञापन


वहीं प्रशिक्षण के दूसरे दिन 43 कर्मचारियों को एप चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें आठ सुपरवाइजर और 35 एक्यूरेटर शामिल रहेंगे। पशु गणना एक सितंबर से शुरू होकर दिसंबर माह तक चलेगी। इसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से पिछले कई महीनों से तैयारियां भी की जा रही थी। पशु गणना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 2920 घरों पर एक एक्यूरेटर नियुक्त किया गया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में 3920 घरों पर एक एक्यूरेटर नियुक्त है।
विज्ञापन





एप के माध्यम से होगी पशुओं की गणना
प्रशिक्षण के ट्रेनर डॉ. परमजीत सिंह ने बताया कि एक सितंबर से पशुओं की गणना की जाएगी, इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में पालतू व बेसहारा पशुओं की गणना होगी। पशुओं की गणना एप के माध्यम से की जाएगी। पशुओं की पूरी जानकारी ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण : डॉ. विकास शर्मा
उप मंडल अधिकारी डाॅ. विकास शर्मा का कहना है कि पशुओं की गणना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 2920 घरों पर एक और शहरी क्षेत्रों में 3920 घरों पर एक एक्यूरेटर नियुक्त किया गया है, जो कि घरों, संस्थानों, मंदिरों में रहने वाले पशुओं की गणना करेंगे। इसके लिए दो दिनों तक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed