{"_id":"66ad85af07d79b6a7201b260","slug":"employees-took-out-protest-march-for-restoration-of-old-pension-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-122041-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाला आक्रोश मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाला आक्रोश मार्च
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा। संवाद
कुरुक्षेत्र। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिलेभर के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए और जमकर रोष प्रदर्शन किया। पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने शुक्रवार शाम को पुराने बस अड्डे रामलीला पार्क से लघु सचिवालय तक आक्रोश मार्च निकाला और 2018 से प्रदेशभर के डेढ़ लाख कर्मचारियों की पुरानी पेंशन को बहाल करने की मांग की। आक्रोश मार्च का समर्थन करने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा पहुंंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार आते ही पहली कलम से ओपीएस लागू की जाएगी।
पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के राज्य प्रधान विजेंदर धारीवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने लघु सचिवालय तक आक्रोश मार्च निकाला, जहां करीब दो घंटे तक धरना देकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। उपप्रधान अनूप लाठर ने कहा कि सरकार को मांगे पूरी करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है। मांगे पूरी न होने पर कर्मचारी एक सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
राज्य महिला सह प्रभारी डॉ. मोनिका भारद्वाज ने कहा कि 20-25 साल की निरंतर पढ़ाई के बाद गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों के बच्चे तमाम पेपर, स्क्रीनिंग, इंटरव्यू पार करके सरकारी नौकरी इसलिए चाहते हैं कि इसमें न उनका शोषण होगा, न निजीकरण का डर और न ही ऑनरशिप होगी लेकिन वर्तमान पेंशन ढांचे ने न केवल उनकी सामाजिक सुरक्षा को खतरे में डाला है बल्कि उनका पैसा जोखिम आधारित शेयर व्यवस्था में भी लगाया जा रहा। राज्यकार्यकारिणी सदस्य कुलदीप शर्मा और अनिल सैनी ने कहा कि सरकार उनकी एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती तो लोकसभा चुनावों की तरह विधानसभा चुनावों में वोट फॉर ओपीएस की मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर राज्य महासचिव ऋषी नैन, विजय भुना, राज्य महिला विंग प्रभारी राजबाला कौशिक, जिला अध्यक्ष नरेश फूले, महासचिव महेंद्र शर्मा, कमलदीप, प्राचार्य सचिन, हरेंद्र मलिक, पुरुषोत्तम मजोका, सौरव राणा, जिला महिला प्रभारी कविता कुमारी सहित अन्य शिक्षक, गैरशिक्षक कर्मचारी और संघ के सदस्य मौजूद रहे।