फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Emphasis on further strengthening of State Teachers' Union

Kurukshetra News: राजकीय अध्यापक संघ को और सशक्त बनाने पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on further strengthening of State Teachers' Union
कुरुक्षेत्र। मीटिंग करते हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। गुरु रविदास मंदिर में मंगलवार को हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान अमर सिंह ने की। बैठक में जिले के विभिन्न खंडों से आए अध्यापकों ने भाग लिया। महासचिव रामेश्वर लाल ने संगठन की सत-प्रतिशत सदस्यता पर जोर दिया तथा सभी साथियों से संघ को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने भविष्य में जिला स्तरीय कैडर कैंप आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन

रमेश थाना कहा कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में मुख्य शिक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए तथा अंशकालिक सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए, इसके साथ ही सभी अध्यापकों के लंबित एसीपी मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, कुरुक्षेत्र से प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुलाकात करने का सुझाव दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से मांग उठाई गई कि सभी प्रकार की छात्रवृत्तियां सभी पात्र बच्चों को अतिशीघ्र उपलब्ध कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इसके अतिरिक्त शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और संगठनात्मक मजबूती के लिए भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रमेश रंगा, राजेन्द्र टंडन, भगत सिंह, अनिल चौधरी, जिला प्रधान मनोज कुमार, राजकुमार, दर्शन लाल, बिंटू राम, यशपाल, राजेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed