{"_id":"6861a0b84cd90ddeed0ba983","slug":"elderly-woman-dies-due-to-roof-collapse-in-rava-village-husband-seriously-injured-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-137984-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रावा गांव में छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, पति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रावा गांव में छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत, पति गंभीर घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। कस्बे में रविवार की सुबह हुई तेज बारिश ने रावा गांव के एक परिवार पर कहर बरपा दिया। भारी बारिश के चलते एक कच्चे मकान की छत अचानक ढह गई, जिसमें 62 वर्षीय सोमा देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके पति मिया राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ जब दंपती अपने पुराने कच्चे मकान में सो रहे थे।
सोमा देवी के तीन बेटे मुकेश, नरेश और बंटी है, जो विवाहित हैं। हादसे के वक्त बड़ा बेटा मुकेश पास के कमरे में था। छत गिरने की आवाज सुनकर वह दौड़ता हुआ आया और पड़ोसियों की मदद से घायल मां को आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं मिया राम को शाहाबाद के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतका के बड़े बेटे मुकेश ने बताया कि मकान की छत लकड़ी की कड़ियों पर टिकी हुई थी, जो बारिश का दबाव सहन नहीं कर पाई और भरभराकर गिर गई। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर वह और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय बारिश काफी तेज थी और छत के ऊपर बिजली गिरने जैसी आवाज भी सुनाई दी। आशंका जताई जा रही है कि मकान पर बिजली गिरने के कारण भी छत ढही हो सकती है। मलबे में घर का अधिकांश सामान दबकर नष्ट हो गया है।