फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly people were honored in Prerna Old Age Home

Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गाें को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:28 AM IST
विज्ञापन
Elderly people were honored in Prerna Old Age Home
कुरुक्षेत्र।  प्रेरणा वृद्धाश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस समारोह में हिस्सा लेते मुख्याति​थ
कुरुक्षेत्र। प्रेरणा वृद्धाश्रम में वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता की सूर पुरस्कार विजेता साहित्यकार डाॅ. मधु कांत ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीतिका भारद्वाज मौजूद रही।
विज्ञापन

डाॅ. जय भगवान सिंगला के अनुसार मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने प्रेरणा वृद्धाश्रम का अवलोकन करने उपरांत वृद्धाश्रम की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की सराहना की। वृद्धाश्रम में सभी बुजुर्गों को संस्था के सदस्य अपने परिवार का सदस्य एवं अपने माता-पिता के समान मानते हुए मान सम्मान देते हैं। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की निस्वार्थ सेवा करने के लिए पुष्पा शुक्ला, मोनिका सिंगला, अन्नपूर्णा शर्मा, उषा सच्चर, डाॅ. अनुपमा सैनी को एवं उल्लेखनीय समाज सेवा करने के लिए त्रिलोक शर्मा, डाॅ. चितरंजन दयाल सिंह कौशल, बृज शर्मा, डाॅ. मोहित गुप्ता एवं एक ही छत के नीचे रहने वाली चार पीढ़ियों वाले परिवार के मुखिया जगदीश राय गांव पपोसा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों को उपहार भी भेंट किए गए। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता करते हुए डाॅ. मधु कांत ने कहा कि प्रेरणा वृद्धाश्रम इस वर्ष को वृद्ध सम्मान वर्ष के रूप में मनाएगा। पूरे वर्ष ऐसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिससे समाज में वृद्धों के प्रति सम्मान की भावना जागृत हो। इसी मौके पर मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। बुजुर्गों को उनके अधिकारों बारे जागरूक करने हेतु विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार किया गया। इस मौके पर प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेणु खुंगर, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, नरेश गर्ग, किरण गर्ग, कविता रोहिल्ला, अनीता रामपाल, डा. ममता सूद, हरकेश पपोसा, राधा अग्रवाल, सुरेखा, जींद से हरियाणवी गायक सुशील जांगड़ा, रूमन गुप्ता, डाॅ. रमाकांता, जनार्दन शर्मा, सुमन सैनी, ईश्वर चंद्र, सुदेश कुमारी, वेदिता एवं अग्रसेन स्कूल व विजडम स्कूल के बच्चे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed