फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly Dharampal Saini won silver medal, Kurukshetra

बुजुर्ग धर्मपाल सैनी ने जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Elderly Dharampal Saini won silver medal, Kurukshetra
पदक दिखाते बीएसएनएल से सेवानिवृत्त एसडीओ 70 वर्षीय धर्मपाल सैनी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बीएसएनएल से सेवानिवृत्त एसडीओ 70 वर्षीय धर्मपाल सैनी ने गुजरात के वडोदरा में 16 से 19 जून तक हुई ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में हरियाणा के लिए रजत पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी जीत पर साई सेंटर कुरुक्षेत्र में जश्न मनाया गया। यहां पर साई प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच व अन्य प्रशिक्षकों ने धर्मपाल को सम्मानित भी किया।
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 निवासी करीब 70 वर्षीय धर्मपाल सैनी के पुत्र पंकज की कुछ समय पहले किसी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद धर्मपाल सैनी ने खुद को घर में बंद कर लिया और बेटे के गम में ही डूबे रहे। इस दौरान उनके पड़ोसी एवं साई के पूर्व प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने धर्मपाल सैनी को एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने गुजरात के वडोदरा में 16 से 19 जून को ऑल इंडिया एथलेटिक्स फेडरेशन की तरफ से आयोजित ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के स्टेपिल दो किलोमीटर इवेंट में भाग लेने का निर्णय लिया। इस इवेंट में 65 से 70 आयु वर्ग के खिलाड़ी ही भाग ले सकते थे। इस इवेंट में उन्होंने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशियां लौटी हैं। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही मास्टर एथलेटिक्स के अध्यक्ष एवं खेल मंत्री के पिता गुरचरण सिंह से मिलेंगे और अपना पदक समर्पित करेंगे। साई कुरुक्षेत्र के प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच, पूर्व प्रभारी गुरविंद्र सिंह, पूर्व डीएसओ यशबीर सिंह, डीआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह, राहुल सांगवान, सुधीर दहिया, प्रवीण कुमार, चांद राम, अरुण, नरेश सैनी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed