फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Elderly death, 165 infected including three doctors, Kurukshetra

बुजुर्ग की मौत, तीन डॉक्टरों समेत 165 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Elderly death, 165 infected including three doctors, Kurukshetra
एलएनजेपी अस्पताल में व्यक्ति की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेतीं डॉ. जागृति शर्मा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कोरोना संक्रमण से मौत का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कोविड से एक बुजुर्ग मौत की पुष्टि की है। जिले में कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 360 तक पहुंच गया है। वहीं तीन डॉक्टरों समेत 165 मरीजोें की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 666 पहुंच गई है।
पिहोवा के वार्ड नंबर-7 वासी 61 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना की कोविड पॉजिटिव होने के चलते मेडिकल कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ उपचाराधीन था। वहां 14 जनवरी को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। लगातार बढ़ते मौत के आंकड़े के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। मंगलवार को भी पीएचसी ठोल की 36 वर्षीय डेंटल सर्जन, सीएचसी लाडवा 51 वर्षीय डेंटल सर्जन, सीएचसी झांसा से 36 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी सहित 165 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

इनमें विदेश से लौटे छह यात्री, 30 विद्यार्थी, चार पुलिस कर्मचारी सहित कई मासूम भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 155 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया गया है। कुरुक्षेत्र में एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 666 तक पहुंच गया है। इनमें से 601 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 65 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 646952 में से 621370 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1100 सैंपलों में से 165 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अभी तक 23 हजार 697 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं और अब तक 22 हजार 672 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

जिले में 196 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिले में 196 स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इतना ही नहीं, संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, जिले में 142 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed