फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Eight accused arrested with narcotics during Operation Maidan-2 in Ambala Range

Kurukshetra News: अंबाला रेंज में मैदान-2 अभियान के तहत नशीले पदार्थों के साथ आठ आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Eight accused arrested with narcotics during Operation Maidan-2 in Ambala Range
कुरुक्षेत्र। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल के अधीन आने वाले जिलों में नशे का कारोबार समाप्त करने के उद्देश्य से इन जिलों की पुलिस ने अभियान मैदान-2 के तहत चार दिनों में लाखों का नशा बरामद किया है। इन जिलों की पुलिस ने काफी मात्रा में चूरा पोस्त व चरस बरामद करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले कुछ वर्षों में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए नशा तस्करों की सूची भी तैयार की गई है, जिन पर अब विशेष निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन


ऑपरेशन मैदान-2 की समीक्षा के लिए अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपनी रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक व नशा मुक्ति अभियान से जुडे अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आईजी ने स्पष्ट किया कि अभियान की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। आईजी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि रेंज के किसी भी जिले में ऐसा कोई ठिकाना नहीं बचना चाहिए, जहां से नशे का कारोबार संचालित हो रहा हो। उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि नशा तस्करी से जुडे हॉटस्पॉट की पहचान कर वहां लगातार कार्रवाई की जाए, साथ ही पूर्व में गिरफ्तार होकर जमानत पर बाहर आए तस्करों की गतिविधियों का सत्यापन किया जाए, उनसे पूछताछ की जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि वे दोबारा नशे के कारोबार में शामिल न हों। आईजी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 28 मई से शुरू किए गए इस ऑपरेशन मैदान-2 के तहत 31 मई तक कुल आठ नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 297 ग्राम 58 मिलीग्राम हेरोइन, आठ ग्राम चरस, 870 ग्राम चूरा पोस्त और 200 लीटर लाहन बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed