फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   education

पीजी पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर आज से फिजिकल काउंसलिंग, आज ही रि-ओपन होगा एडमिशन पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
education
जिलेभर के कॉलेजों में पीजी पाठ्यक्रमों की रिक्त रही सीटों का ब्यौरा उच्चतर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को जारी कर दिया है। रिक्त सीटों का दोपहर बाद तक ब्यौरा जारी होने के कारण शुक्रवार को जिलेभर के विभिन्न कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग नहीं हो सकी। अब शनिवार को एडमिशन पोर्टल रि-ओपन होने के साथ-साथ फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी। हालांकि शुक्रवार को भी दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे, लेकिन रिक्त सीटों का ब्यौरा देरी से आने के कारण उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार दयानंद महिला महाविद्यालय के एमए अंग्रेजी की 26 सीट, एमकॉम की 34 सीट, भगवान परशुराम की एमकॉम और एमएससी मैथ की 50 फीसदी सीट, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहाबाद की एमए हिंदी, एमकॉम, एमएससी कंप्यूटर साइंस और एमएससी मैथ, डीएवी पिहोवा की एमए अंग्रेजी, एमकॉम व एमएससी मैथ, मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद की एमए अंग्रेजी, जयराम कन्या महाविद्यालय में एमए अंग्रेजी,एमकॉम, मनीष पपनेजा कॉलेज इस्माईलाबाद की एमकॉम सहित अन्य पाठ्यक्रमों की रिक्त रही सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed