{"_id":"617304923371a12bf92c28db","slug":"education-kurukshetra-news-knl873289169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंटिया ने गेट मीटिंग कर जताया रोष, एमडीयू के जेडी ऑडिट के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंटिया ने गेट मीटिंग कर जताया रोष, एमडीयू के जेडी ऑडिट के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) के बैनर तले कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर रोष जताया। कुंटिया ने यह गेट मीटिंग ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर की। दरअसल, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में पिछले दो सप्ताह से चल रही गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की हड़ताल का कुंटिया ने समर्थन किया। इस दौरान गेट मीटिंग करते हुए एमडीयू के जेडी ऑडिट के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर कुंटिया नेताओं ने आह्वान किया कि ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एंप्लाइज फेडरेशन आगामी जो भी रणनीति बनाएगी, उसमें कुंटिया बढ़-चढ़कर भाग लेगी।
कुंटिया नेताओं ने बताया कि यह रोष प्रदर्शन ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी एंप्लाइज फेडरेशन के चेयरमैन दयानंद सोनी के आह्वान पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में जेडी ऑडिट के तानाशाह पूर्ण रवैया के विरोध में किया गया। कुंटिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के रोष प्रदर्शन में भाग लिया। कुंटिया प्रधान नीलकंठ शर्मा व महासचिव रविंद्र तोमर ने कहा कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में जेडी ऑडिट की नकारात्मक कार्यप्रणाली से सभी कर्मचारी परेशान है, जिसका जल्द से जल्द उचित समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने हरियाणा सरकार से जेडी ऑडिट के तुरंत तबादले की मांग की और लंबित मांगों का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की। कुंटिया सह सचिव अनिल लोहट और प्रेस सचिव रुपेश खन्ना ने विश्वविद्यालय प्रशासन से जुलाई माह का डीए का एरियर कर्मचारियों को जल्द भुगतान करने की अपील की। इस मौके पर जगबीर राणा, महिपाल, रामकुमार बोहट, यशपाल सैनी, चंद्रपाल, रमेश कुंडू, जसबीर, गुरमेल संधू आदि मौजूद रहे।