फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Due to lack of bus service to villages, villagers are traveling on foot

Kurukshetra News: गांवों के लिए बस सेवा नहीं होने से ग्रामीण पैदल तय कर रहे सफर

Tue, 11 Jun 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 11 Jun 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of bus service to villages, villagers are traveling on foot
कुरुक्षेत्र। रोडवेज विभाग के पास 197 बसें हैं। इनमें से अधिकतर बसें लंबे रुटों पर चल रहीं है। इसके अलावा चालकों और परिचालकों की कमी के कारण जिले के कई गांव बस सेवा से महरूम हैं। जिससे ग्रामीणों को गांव तक का सफर पैदल तय करना पड़ रहा है। वहीं कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो को हाईटेक बनाने का प्रयास किया जा रहा है और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इसके विपरीत है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुससार जिले की 403 ग्राम पंचायतें है, जिसके चलते बड़े स्तर पर ग्रामीण आबादी है। कुरुक्षेत्र रोडवेज विभाग के पास महज 197 बसें है। इन बसों में अधिकतर लंबे रूटों पर ही दौड़ाई जा रही हैं। जबकि कुछ बसें चालकों की कमी के चलते डिपो में ही खड़ी रहती हैं। हालांकि डिपो की ओर से इन बसों को चलाने का प्रयास भी किया जाता है, लेकिन चालकों और परिचालकों की कमी के चलते लोकल रूटों पर पर्याप्त चक्कर नहीं लगा पाती हैं, जिससे जहां रोडवेज विभाग को नुकसान उठाना पड़ रहा है तो वहीं लोकल रूटों पर यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ रही हैं। डिपो की ओर से चालकों की कमी को दूर करने के लिए रोडवेज निदेशालय को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन



बॉक्स
मुख्य तौर पर इन लोकल रूटों पर नहीं बसें
- शाहाबाद से वाया गादली-कड़ामी
-कुरुक्षेत्र से वाया लुखी-पिहोवा
-कुरुक्षेत्र से वाया बगथला-पिहोवा
-कुरुक्षेत्र से वाया डोडा खेड़ी-शाहाबाद
-कुरुक्षेत्र से वाया चनारथल-शाहाबाद


बॉक्स
फोटो 19
ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा बढ़ाने की मांग
यात्री मुकेश कुमार का कहना है कि आज भी कई गांवों में बस सेवा नहीं है, जिससे लोगों को सफर करने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए, जिससे कि लोगों की दिक्कतें कम हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों में बस सेवा बढ़ेगी तो लोकल रूटों पर यात्रियों को दूसरे साधनों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
फोटो 20
कई रूटों पर नहीं बसें : सुखविंद्र सिंह
ग्रामीण सुखविंदर सिंह का कहना है कि कुरुक्षेत्र से वाया लुखी से होते हुए कोई बस सेवा नहीं है। हालांकि इस सड़क पर दर्जनों भर गांव है, जिनमें घमुरखेड़ी, बचगांवा, हंसाला सहित कई गांवों के यात्री सफर करते हैं, लेकिन बस सेवा न होने के चलते दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। कई बार भीषण गर्मी में दूसरे गांवों के लिए पैदल ही सफर लोग कर रहे हैं।



बॉक्स
ग्रामीण यात्रियों की मांग पर शुरू होगी बस सेवा : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि अभी 50 से ज्यादा लोकल रूटों पर बस सेवा चली हुई हैं। एक रूट पर कई गांव पड़ते हैं। अगर ग्रामीण क्षेत्रों के यात्री मांग करेंगे तो बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed