फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Due to dispute, people of Kirti Nagar took to the road, blocked Pipli-Third Gate Road

Kurukshetra News: विवाद के चलते कीर्ति नगर के लोग सड़क पर उतरे, पिपली-थर्ड गेट रोड किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:11 PM IST
विज्ञापन
Due to dispute, people of Kirti Nagar took to the road, blocked Pipli-Third Gate Road
कुरुक्षेत्र। कीर्ति नगर में हुए आपसी विवाद के चलते एक पक्ष के लोग बुधवार को सड़कों पर उतर आए और पिपली थर्ड गेट रोड जाम कर दिया। इससे सैकड़ों वाहन करीब एक घंटा तक फंसे रहे तो सिटी प्रभारी दिनेश राणा ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत किया। जाम खुलने पर राहगीरों ने भी राहत की सांस ली। कॉलोनी के दर्जनों लोग सुबह करीब 11 बजे ही पिपली थर्ड गेट रोड महाराजा अग्रसेन चौक पर आरोबी के समीप पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। जिससे दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। बड़ी संख्या में वाहन आरोबी पर ही जाम में फंसे रहे। आनन-फानन सिटी थाना प्रभारी दिनेश राणा मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इसी कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने बेबुनियाद आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दी हुई है। पुलिस ने भी विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है, जो की गलत है। लोगों ने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला उन्हें धमकी दे रही है और पुलिस ने बिना जांच किए ही कार्रवाई कर दी। ऐसे में न्याय की मांग को लेकर उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हुए, जिसके बाद जाम खुल पाया। वहीं इस दौरान बड़ी संख्या में वाहन फंसे होने के चलते पुलिसकर्मियों को भी कड़ा पसीना बहाना पड़ा। उधर प्रदर्शनकारी जाम खोलने के बाद थाने पहुंचे, जहां उप पुलिस अधीक्षक के नाम एक शिकायत भी दी, जिसमें भी उन्होंने उक्त महिला पर बेबुनियाद कार्रवाई कराए जाने की आरोप लगाए तो वहीं जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed