फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DTP team removed construction from illegal colony

Kurukshetra News: डीटीपी की टीम ने अवैध कॉलोनी से हटाया निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
DTP team removed construction from illegal colony
कुरुक्षेत्र। जिला योजनाकार की टीम ने धुराला रोड पर गांव मलिकपुर में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई करते हुए निर्माण हटाया। डीटीपी ने कार्रवाई से पहले कॉलोनी मालिक को निर्माण बंद करने के लिए नोटिस भी जारी किया था, मगर नोटिस को दरकिनार कर कॉलोनी मालिक निर्माण कार्य कर रहा था। कार्रवाई करते हुए डीटीपी की टीम ने जेसीबी से निर्माण को जमींदोज कर दिया। डीटीपी की कार्रवाई से कॉलोनी में प्लॉट धारकों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

डीटीपी की टीम ने जेसीबी की सहायता से कॉलोनी में बनी कच्ची मिट्टी से बनी सभी सड़कें, कॉलम से बनी चहारदीवारी, पानी की पाइप लाइन, सीवरेज की लाइन व मैनहोल और डीपीसी को जमींदोज किया गया। डीटीपी अरविंद्र ढुल ने बताया कि मलिकपुर में अवैध कॉलोनियों के पनपने का मामला सामने आया था। इस पर विभाग ने भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलर को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे, मगर कॉलोनी मालिक ने नोटिस को दरकिनार कर कॉलोनी की इजाजत नहीं ली, वहीं चेतावनी के बाद निर्माण कार्य भी नहीं रोका गया। उपायुक्त को मामले से अवगत कराकर टीम ने कॉलोनियों में निर्माण को नष्ट कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed