फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   DTP team destroyed illegal construction in Narakatari

Kurukshetra News: डीटीपी टीम ने नरकातारी में अवैध निर्माण को किया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
DTP team destroyed illegal construction in Narakatari
कुरुक्षेत्र। जिला नगर योजनाकार की टीम ने नरकातारी गांव में अवैध रूप से पनप रही कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से जेसीबी चलाकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। डीटीपी विक्रम कुमार ने कहा कि कार्रवाई के दौरान पुलिस बल को भी साथ लिया गया तो वहीं इस दौरान 3.5 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में कच्ची सडक़ों, डीपीसी व सीवरेज निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed