फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District level cricket trials from April 27

Kurukshetra News: जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल्स 27 अप्रैल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
District level cricket trials from April 27
कुरुक्षेत्र। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध जिला क्रिकेट संघ कुरुक्षेत्र द्वारा जिला स्तरीय क्रिकेट ट्रायल्स की घोषणा कर दी गई है। ये ट्रायल 27 अप्रैल से मोहन नगर स्थित कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी में आयोजित किए जाएंगे। क्रिकेट कोच डॉ. दिनेश का कहना है कि विभिन्न आयु वर्गों के लिए ट्रायल्स होंगे, जिसमें प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। अंडर-16 वर्ग के ट्रायल 27 अप्रैल को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होंगे। इसमें वह खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनका जन्म एक सितंबर 2009 से 31 अगस्त 2011 के बीच हुआ हो।
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग के ट्रायल 29 अप्रैल को होंगे, जिसमें वे खिलाड़ी पात्र हैं जिनका जन्म एक सितंबर 2006 से 31 अगस्त 2009 के बीच हुआ हो। वहीं अंडर-23 वर्ग के ट्रायल 30 अप्रैल को होंगे, जिनमें एक सितंबर 2002 के बाद और 31 अगस्त 2006 से पहले जन्म हुए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं। इन ट्रायल का उद्देश्य आगामी पटौदी ट्रॉफी सहित विभिन्न टूर्नामेंट्स के लिए खिलाड़ियों का चयन करना है।
विज्ञापन


डॉ. दिनेश ने बताया कि चयन के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस और कौशल का भी मूल्यांकन किया जाएगा। अंडर-19 और अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों को दो किमी रनिंग टेस्ट देना होगा। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, फोटो सहित स्कूल रिकॉर्ड, आधार या वोटर कार्ड, 10वीं की मार्कशीट और रिहायशी प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed