फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District is malaria free for four years, department is alert for fifth year

Kurukshetra News: जिला चार साल से मलेरिया मुक्त पांचवें साल के लिए विभाग अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
District is malaria free for four years, department is alert for fifth year
कुरुक्षेत्र। शहरी प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र में विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबो​ध
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पिछले चार वर्षों से मलेरिया मुक्त है और पांचवें साल में भी यह उपलब्धि बरकरार रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर विभाग ने एक सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा कर चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया दिवस को एक दिन तक सीमित न रखकर पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन जागरूकता फैलाने की योजना बनाई है। विभाग की टीमों ने लघु सचिवालय और कोर्ट परिसर में पानी की टंकियों की जांच की। जिले के कई स्कूलों में जाकर टंकियों की सफाई करवाई और छात्रों को घरों में स्वच्छता बनाए रखने, पानी जमा न होने देने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और आशा वर्करों के सहयोग से घर-घर जाकर पानी की टंकियों की जांच करेगा ताकि मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके। मादा एनाफिलीज मच्छर, जो गंदे पानी में पनपता है और मलेरिया का कारण बनता है। इसे नियंत्रित करने में विभाग ने सफलता हासिल की है। गुरुवार को कृष्णा नगर गामड़ी के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिले भर के स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया रोकथाम और नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया। आगामी दिनों में विभाग की टीमें घर-घर सर्वे करेंगी और रेडियो, पोस्टर, बैनर जैसे माध्यमों से जागरूकता फैलाएंगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल से अगस्त तक रहता है मलेरिया का खतरा : डॉ. बिंदु राय
महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. बिंदु राय ने बताया कि अप्रैल से अगस्त तक मलेरिया का खतरा सबसे अधिक रहता है। ब्लॉक स्तर पर टीमें घर-घर जाकर मलेरिया और डेंगू के प्रति जागरूकता फैला रही हैं। मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जिला मलेरिया मुक्त बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed