फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   District Bar Association: Direct contest between Dharmendra Atri and Sahdev for the presidency

जिला बार एसोसिएशन : प्रधानी के लिए धर्मेंद्र अत्री और सहदेव के बीच सीधा मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
District Bar Association: Direct contest between Dharmendra Atri and Sahdev for the presidency
कुरुक्षेत्र। जिला बार एसोसिएशन की प्रधानी को लेकर इस बार धर्मेंद्र अत्री व सहदेव रढाण के बीच टक्कर रहेगी। राजेश मोवुआल, सतपाल सिंह व सौरभ शर्मा उप प्रधान पद के लिए, जबकि आलोक शर्मा व संजीव धवन महासचिव पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। खुशविंदर वशिष्ठ व विक्रांत जांगड़ा सहसचिव पद के लिए तथा अखिल चौहान, जयदीप रंगा व पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

गुंजन, रमणीक कौर, पूनम मालन व वैशाली बंसल महिला कार्यकारी सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में उतरी है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें सभी नामांकन पत्र सही पाए गए तो वहीं किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। ऐसे में इस बार सभी पदों पर जोरदार टक्कर की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही सभी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर चुके हैं तो चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया गया है। ऐसे में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्माने लगा है। सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह चुनाव के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता केके कौशिक व सहायक निर्वाचन अधिकारी सुमेर सिंह कैरो ने बताया कि जमा कराए गए नामांकन पत्र शुक्रवार को वापस लिए जाने का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन किसी ने भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया और न ही किसी नामांकन पत्र में कोई त्रुटि पाई गई। ऐसे में नामांकन भरने वाले सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं। चुनाव 28 फरवरी को होना है। सुबह आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मतदान पूरी तरह से पारदर्शी व शांतिपूर्ण माहौल में कराया जाएगा, जिसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed