{"_id":"5db354428ebc3e014757b70f","slug":"dhanteras-gold-silver-sale-kurukshetra-news-knl96729161","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर थानेसर में हुआ करीब सात करोड़ का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर थानेसर में हुआ करीब सात करोड़ का कारोबार
विज्ञापन
धनतेरस पर्व पर थानेसर में करीब दो करोड़ का कारोबार हुआ। इसमें से करीब एक करोड़ का बिजनेस सोने और चांदी से बने आइटमों और करीब एक करोड़ का कारोबार बर्तन कपड़े और अन्य सामान का हुआ। ग्राहकों के इंतजार में बाजार सुबह से ही सज गए थे। आने वालों का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। शुभदिन होने के कारण ऑटोमोबाइल्स कंपनियों ने जिलेभर में में करीब 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं सर्राफा बाजार में करीब एक करोड़ का सोना-चांदी बिका। इस दौरान बर्तन भंडारों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही, जिस कारण बर्तन विक्रेताओं को लाखों का फायदा हुआ। दोपहर बाद थानेसर बाजार में सारा दिन बाजार में जाम की स्थिति बनी रही। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के करीब 20 जवान ड्यूटी पर तैनात रहे। वहीं बर्तनों व ज्वैलर्स की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने बर्तन, सोना चांदी, लक्ष्मी गणेश के साथ-साथ कपड़ों की भी खूब खरीदारी की। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह रहा। शाम होने से पहले ही बाजार रोशनी से नहा उठा। हर कोई धनतेरस के मौके पर कुछ न कुछ खरीद लेना चाहता था। इस दौरान चांदी के सिक्कों की सबसे ज्यादा मांग रही। कुछ ने इलेक्ट्रिक सामानों को भी खरीदा। घरेलू सामान में बर्तन आदि खूब बिके। बाजार में खील बतासे की दुकानें भी सज गई हैं। वहीं सायं होते ही लोगों ने घरों में बर्तनों की पूजा की। बाजार में जहां दुकानों के आगे लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं के अलग से स्टाल लगाए गए हैं। धनतेरस पर दुकानदारों के चेहरे भी खुशी से झूम रहे थे। बाजार में लोगों की भीड़ व जमकर हुई खरीदारी से दुकानदार गदगद थे। सामानों के आफर भी चल रहे हैं इस वजह से भी लोग जरूरत की वस्तुएं कम दाम में खरीद लेना चाहते हैं।
सोने-चांदी की दुकानों पर उमड़ी भीड़
धनतेरस के दिन सोने और चांदी का आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। आभूषणों में पहली पसंद खासकर महिलाओं के लिए सोने से चांद से बने जेवर ही होते हैं। इसलिए बाजार में पीली धातु के जेवरों की डिमांड भी बढ़ गई है। इसके अलावा चांदी के सिक्के की भी कई वेराइटी देखने को मिल रही है। धनतेरस के मौके पर ज्वैलरी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ जमी रही। किसी ने चांदी के सिक्के खरीदे तो किसी ने ज्वैलरी।
ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में भी उमड़ी भीड़
धनतेरस पर दीवाली के लिए भी शॉपिंग करने के चलते ब्रांडेड शोरुम और शापिंग माल्स में भी लोगों की भीड़ उमड़ी रही। युवा पीढ़ी का रुझान ब्रांडेड परिधानों की ओर ही अधिक रहता है। इसके चलते शहर में बने कई शोरूम में युवाओं, युवतियों, बच्चों और महिलाओं के लिए नए डिजाइनर सूट मार्केट में थे।
विज्ञापन
लाखों की हुई बर्तनों की सेल
कोहली व कुमार बर्तन भंडार के संचालकों ने बताया धनतेरस के चलते उन्हेें सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है। सुबह से लेकर सायं तक ग्राहकों की लाइन नहीं टूटी। इस दिन बर्तनों का खरीदना शुभ माना जाता है इसलिए हर कोई कुुछ न कुुछ बरतन खरीद कर अपने घर ले जाना चाहता है। सिर्फ धनतेरस के दिन उनके लाखों रुपये के बर्तन बिक गए हैं।
चांदी में इन आइटमों की रही डिमांड
-चांदी के बर्तन में पांच तोले के गिलास का मूल्य 2000
-चांदी की प्लेट- 3000 रुपये की
-चांदी की लक्ष्मी गणेश की मूर्ति- ढ़ाई तोले की 1000 से 2000 तक की।
-10 ग्राम का चांदी का सिक्का 500 रुपये का
-250 ग्राम की चांदी की पायल 1500 रुपये। वहीं 10 हजार तक की पायल भी मौजूद
-10 ग्राम चांदी का दो हजार व पांच सौ का प्रति नोट 700 रुपये
कार्तिक त्रयोदशी पर हुआ धनतेरस पूजन
मारकंडा नदी के तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर पूरे विधिविधान के साथ धनतेरस पूजन तथा स्वस्थ जीवन की कामना से भगवान धनवंतरि का पूजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के सान्निध्य में संत महापुरुषों द्वारा नवग्रह पूजन भी किया गया। यह पूजन मुख्य यजमान के तौर पर किन्नर वर्ग महंत गुरमीत कौर की प्रेरणा से विजय भारद्वाज तथा उनके परिवार के सदस्यों ने संपन्न करवाया।
जिलेभर में ऑटोमोबाइल ने किया करीब पांच करोड़ का बिजनेस
सिंगला होंडा संचालक विनोद सिंगला ने बताया कि धनतेरस पर जिले भर में ऑटोमोबइल कंपनियों ने करीब 5 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं सिर्फ उनके पास से धनतेरस के दिन 150 टू व्हीलरस व 100 गाड़ियों की एडवांस बुकिंग उनके पास आई है।वहीं थानेसर में लगभग 800 गाड़ियों की सेल हुई है।
बाक्स
थानेसर में करीब एक करोड़ का बिका सोना-चांदी
सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल ने बताया कि धनतेरस पर लोगों ने सोना-चांदी के गहने व बर्तनों की जमकर खरीदारी की,जिसके चलते सिर्फ थानेसर में करीब एक करोड़ का बिजनेस हुआ है। वहीं अभी त्योहार का सीजन अभी भी चल ही रहा है, इसलिए दुकानों पर खरीदारों का आना-जाना लगातार जारी है।