फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees took a holy dip in Brahmasarovar

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर में भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip in Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र। सावन माह की अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर और पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया और दिन चढ़ते-चढ़ते तीर्थ स्थल आस्था और श्रद्धा से सराबोर हो गए। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने ब्रह्मसरोवर और सरस्वती तीर्थ में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया और पितरों की शांति के लिए पिंडदान व तर्पण किया।
विज्ञापन

सावन माह की अमावस्या को धार्मिक मान्यताओं में विशेष स्थान प्राप्त है। ज्योतिषाचार्य बलराज कौशिक का कहना है कि इस दिन स्नान, दान और पितृ कार्य का अत्यधिक महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन तीर्थ स्नान और पितृ तर्पण करने से पूर्वजों को शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हरियाली अमावस्या होने के कारण यह दिन पर्यावरण और पौधारोपण के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल, स्वास्थ्य सेवाएं और सफाई कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर क्षेत्र में साफ-सफाई, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन की ओर से सभी सुविधाएं श्रद्धालुओं को मुहैया कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed