फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Devotees performed tarpan by donating Pind for the sake of ancestors

सरस्वती तीर्थ में श्रद्धालुओं ने पितरों निमित्त पिंडदान कर किया तर्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed tarpan by donating Pind for the sake of ancestors
कुरुक्षेत्र। चैत्र चौदस मेले में भव्य रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग सरस्वती तीर्थ। - फोटो : Kurukshetra
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ पर चल रहे तीन दिवसीय चैत्र चौदस मेले में आए लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान, पूजा और पिंडदान करके अपने पितरों की अक्षय मोक्ष की कामना की। वैसे तो श्रद्धालु मेले से पूर्व ही आने शुरू हो गए थे, लेकिन चैत्र चौदस पर पिंडदान का विशेष महत्व देखते हुए चौदस पर भारी संख्या में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपने पुरोहितों से वंशावली भी देखी।
विज्ञापन

सुबह जैसे ही चैत्र चौदस का पक्ष आरंभ हुआ तो श्रद्धालुओं ने जय मां सरस्वती का जयकारा लगाते हुए तीर्थ में डुबकी लगाई तथा अपने पितरों को जल अर्पित किया। इस दिन चैत्र चौदस पर पिंडदान का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि यहां पर जो भी श्रद्धालु अपने पितरों का पिंडदान व उनको जल अर्पण करते हैं उनके पितर प्रसन्न होकर परिवार में सुख समृद्धि देते हैं। पिहोवा क्षेत्र में किया जाने वाला पुण्य और पाप 13 दिन तक 13 गुणा फलीभूत होता है। श्रद्धालुओं ने पिंडदान के बाद प्रेत पीपल पर जल व स्वामी कार्तिकेय मंदिर में तेल व दरगाही शाह पर मिट्टी के घोड़े चढ़ाए। वहीं डीएसपी गुरमेल सिंह ने वीरवार को चैत्र चौदस मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं नाकों की जांच की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में जरा सी भी लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस रखा जाए।
विज्ञापन

धार्मिक भजनों ने बांधे रखा श्रद्धालुओं को
चैत्र चौदस मेले में आए श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा रात को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया वहीं सामाजिक कार्य करने के प्रति जागरूक भी किया। इन भजन पार्टी सदस्यों ने पंजाबी शब्दों व धार्मिक भजनों विषयों पर गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed