{"_id":"66512fdd53255685100a6eb4","slug":"despite-the-drop-in-temperature-people-continued-to-suffer-from-the-humid-heat-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-118654-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: तापमान में गिरावट के बावजूद भी उमस भरी गर्मी से लोग रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: तापमान में गिरावट के बावजूद भी उमस भरी गर्मी से लोग रहे बेहाल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बच्चों से लेकर बुजुर्ग पिछले कई दिनों से गर्मी का सितम झेल रहे हैं। शुक्रवार को भी तापमान में गिरावट के बावजूद उमस भरी गर्मी का सितम जारी रहा, जहां दिनभर 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही तो वहीं दोपहर को लू चलने का आभास भी हुआ। उमस भरी गर्मी व लू के चलते बाजार भी खाली-खाली नजर आए। बाजार में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने जहां ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया तो वहीं राहगीर भी मुंह ढककर उमस भरी गर्मी व लू से बचने का प्रयास करते नजर आए। हालांकि उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोगों ने एसी, कूलर और पंखों का सहारा भी लिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं अगले सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है, जिसके चलते जहां डॉक्टरों की ओर से भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है तो वहीं जिला प्रशासन भी लोगों से लेकर पशुओं को भीषण गर्मी व लू से बचाने की एडवाइजरी जारी कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते गर्मी व लू का असर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी व लू का असर ज्यादा रहने के आसार रहेंगे। शनिवार को तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे जहां गर्मी का असर बढ़ेगा तो वहीं लू का असर भी बढ़ने के आसार रहेंगे।
कृषि विशेषज्ञ सीबी सिंह का कहना है कि अगले सप्ताह तक तापमान बढ़ने से जहां भीषण गर्मी के बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं तो वहीं लू का असर भी बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं। भीषण गर्मी व लू से जहां पशुओं में दूध की कमी होने के आसार बन रहे हैं तो वहीं तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर बेल वाली सब्जियों को भी नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। सब्जियों को गर्मी व लू से बचाने के लिए सुबह और सायं के समय हल्की-हल्की सिंचाई हर रोज करनी चाहिए।
विज्ञापन
आज यह तापमान रहने की संभावना
दिन-- -- -- -- -- -- -अधिकतम-- -- -- -- न्यूनतम
शनिवार-- -- -- -- -44-- -- -- -- -- -- -- -- -- 29
रविवार-- -- -- -- -- 45-- -- -- -- -- -- -- -- -- 29
सोमवार-- -- -- -- -45-- -- -- -- -- -- -- -- -- 29
मंगलवार-- -- -- -- 45-- -- -- -- -- -- -- -- -- 29
बुधवार-- -- -- -- -- 45-- -- -- -- -- -- -- -- -- 29
वीरवार-- -- -- -- -- 44-- -- -- -- -- -- -- -- -- 28
विज्ञापन
वहीं अगले सप्ताह तापमान बढ़ने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है, जिसके चलते जहां डॉक्टरों की ओर से भीषण गर्मी व लू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है तो वहीं जिला प्रशासन भी लोगों से लेकर पशुओं को भीषण गर्मी व लू से बचाने की एडवाइजरी जारी कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते गर्मी व लू का असर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी व लू का असर ज्यादा रहने के आसार रहेंगे। शनिवार को तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिससे जहां गर्मी का असर बढ़ेगा तो वहीं लू का असर भी बढ़ने के आसार रहेंगे।
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञ सीबी सिंह का कहना है कि अगले सप्ताह तक तापमान बढ़ने से जहां भीषण गर्मी के बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं तो वहीं लू का असर भी बढ़ने की संभावना बनी हुई हैं। भीषण गर्मी व लू से जहां पशुओं में दूध की कमी होने के आसार बन रहे हैं तो वहीं तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा होने पर बेल वाली सब्जियों को भी नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है। सब्जियों को गर्मी व लू से बचाने के लिए सुबह और सायं के समय हल्की-हल्की सिंचाई हर रोज करनी चाहिए।
विज्ञापन
आज यह तापमान रहने की संभावना
दिन
शनिवार
रविवार
सोमवार
मंगलवार
बुधवार
वीरवार