फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand to replace electricity pole and open closed street

Kurukshetra News: बिजली का पोल बदलवाने, बंद गली खुलवाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Demand to replace electricity pole and open closed street
रादौर/यमुनानगर। डीसी पार्थ गुप्ता व एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने मंगलवार को जिले के अधिकारियों के साथ खंड रादौर के गांव कांजनू के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जनता दरबार व समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद सांय चार बजे से रात्रि ठहराव किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गांव कांजनू निवासी जय प्रकाश ने बिजली की पुरानी तार व टूटा हुआ बिजली का पोल बदलवाने बारे, लक्सीबांस के सुरेंद्र कुमार ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने बारे, कांजनू के राजेश कुमार ने डिच ड्रेन की सफाई करवाने, रतनगढ़ के संदीप कुमार ने गांव में जाली दस्तावेजों के आधार पर रहने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की शिकायत रखी। संधाली की प्रियंका रानी ने परिवार पहचान पत्र में वेरिफाई करवाने, कांजनू के अमरेंद्र प्रसाद ने 100 वर्ग गज के प्लाॅट देने की समस्या रखी। वहीं फतेहगढ़ के जिले सिंह ने दिव्यांग पेंशन लगवाने, रोहित कांबोज ने गांव की गली को लोगों द्वारा बंद करने, खजूरी के साहब सिंह ने पंचायती भूमि, फिरनी पर नाजायज कब्जा कर रिहायशी मकान बनवाने बारे, कांजनू के कुलभूषण ने बिजली बिल की माफी, ऋषिपाल ने बस स्टैंड बनवाने बारे, कांजनू के धनीराम ने जमीन पर कब्जे बारे, अलाहर के मेजर सिंह ने सरपंच के खिलाफ जांच करवाने की मांग की। इसके अलावा खजूरी गांव के मनीष कुमार ने अवैध कब्जा हटवाने, खेड़की के पवन कुमार ने प्लाॅट में दूसरे का लगा हुआ ट्यूबवेल हटवाने बारे, गोलनी के अमित कुमार ने कानूनी कार्रवाई करवाने बारे, जयपुर के धर्मपाल ने पंचायती रास्ते पर किए गए नाजायज कब्जे को हटवाने, कांजनू की खुशी ने बस की समस्या बारे सहित अनेकों शिकायतें पार्थ गुप्ता के समक्ष रखी। जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन

कांजनू की सरपंच रिम्पी देवी ने बताया कि वह अपने मानदेय की पूरी राशि 2022 से जन्म लेने वाली लड़कियाें दृष्टि, नायरा, सीरत, वैशु, प्राशी, काव्या, समरीत, जिया, जन्नय, आरणा, इनायत, सचकीरत, जागृति, नाव्या, रिधिका, अवनि, खनक, सीवरा, सुकृति, सेयंशा, साचवी को शगुन के रूप में 5100-5100 रुपये दी जा रही है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में जिला परिषद के सीईओ वीरेंद्र सिंह ढुल, एसडीएम रादौर नरेंद्र कुमार, सिटीएम पियूष गुप्ता, डीएसपी आशीष चौधरी, तहसीलदार रादौर सुदेश मेहरा, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, बीडीपीओ श्याम लाल, एसएमओ डॉ. विजय परमार, डीपीओ तरविंद्र कौर, सीडीपीओ कुसुमलता, सरपंच कांजनू रिम्पी देवी, जिला परिषद सदस्य अनिता कांबोज, ऋषिपाल, सचिन कुमार, कुलभूषण, पंच देवेंद्र, अमन, कमल, पूजा देवी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed