फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Demand raised in Mahapanchayat, ban on homosexual relations

Kurukshetra News: महापंचायत में उठी मांग, समलैंगिक संबंधों पर लगे रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Demand raised in Mahapanchayat, ban on homosexual relations
कुरुक्षेत्र। हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में बदलाव किया जाए ताकि टूटते रिश्तों व सामाजिक ताना बाना को बनाए रखा जा सके। लिव इन रिलेशनशिप और समलैंगिंक संबंधों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

यही नहीं हिंदू मैरिज एक्ट में भी संशोधन किया जाए। यह मांगें रविवार को कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में बुलाई गई सर्वजातीय महापंचायत में उठाई गईं जिन पर करीब तीन घंटे तक गहन मंथन किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, यूपी व राजस्थान की 41 खापों के अलावा विभिन्न समाज के प्रतिनिधि सर्वजातीय महापंचायत में पहुंचे। उन्होंने कहा कि लव मैरिज से समाज को खतरा बनता जा रहा है। एक ही गोत्र एक ही गांव में शादियां की जा रही हैं, जो किसी भी स्तर पर सही नहीं हो सकती। वहीं लिव इन रिलेशनशिप के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिससे वैवाहिक संबंधों और बच्चों पर भी गहरा और विपरीत असर पड़ रहा है। समलैंगिक रिश्तों से भी समाज गलत दिशा में जा रहा है और इन सब पर अंकुश लगाया जाना बेहद जरूरी है। महापंचायत में लड़की की शादी के लिए आयु 18 वर्ष ही तय करने की मांग प्रमुखता से मांग उठाई गई। महापंचायत में 21 सदस्यीय एक कमेटी भी बनाई गई, जो इन सभी मुद्दों पर फिर से अहम बैठक करेगी। यह कमेटी मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक मुलाकात कर पूरे हालात से अवगत करवाते हुए इन पर आवश्यक कदम उठाने की मांग की जाएगी। कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में हुई इस महापंचायत की अध्यक्षता जाट सभा एवं धर्मशाला के प्रधान कृष्ण शयोकंद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed