{"_id":"63827a1f4fc4f0124963bcf4","slug":"demand-for-world-class-station-airport-will-be-raised-in-parliament-kurukshetra-kurukshetra-news-knl128782931","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संसद में उठेगी विश्वस्तरीय स्टेशन, एयरपोर्ट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संसद में उठेगी विश्वस्तरीय स्टेशन, एयरपोर्ट की मांग
विज्ञापन
वार्ता करते रतन लाल कटारिया। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विदेशी पर्यटकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के ढांचे को तैयार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।आने वाले लोकसभा सत्र में कुरुक्षेत्र में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का निर्माण करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाने की मांग सदन में रखेंगे।
सांसद कटारिया शुक्रवार की सायं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले 60 वर्षों से कुरुक्षेत्र और शुरू से ही गीता जयंती समारोह के साथ जुड़ेहैं। इस महोत्सव के साथ जीने का प्रयास किया है। इस महोत्सव के एक-एक क्षण उनकी यादों को तरोताजा कर रहे हैं। सरकार की तरफ से इंग्लैंड, कनाडा, मारीशस में गीता महोत्सव का आयोजन किया जा चुका है और मार्च-अप्रैल माह में आस्ट्रेलिया में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस जन्मभूमि से जुड़ा होने के नाते उनके जीवन का लक्ष्य है कि कुरुक्षेत्र को सांस्कृतिक दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने वट वृक्ष को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर संसद में मुद्दा उठाया और इस वट वृक्ष को नया जीवनदान मिल पाया। इस मौके पर केडीबी सीईओ चंद्रकांत कटारिया, सीएम एमिनेंट पर्सन प्रदीप झांब आदि उपस्थित थे।