फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Delhi medical store operator arrested for supplying intoxicating pills

Kurukshetra News: नशे की गोलियां सप्लाई करने के आरोप में दिल्ली का मेडिकल स्टोर संचापलक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Delhi medical store operator arrested for supplying intoxicating pills
कुरुक्षेत्र। गत माह 5700 नशे की गोलियों के साथ पकड़े गए आरोपी निशानदेही पर पुलिस ने दवा सप्लाई करने के आरोप में दिल्ली के एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस सप्लायर मुकेश पाल हाल निवासी कौशल पुरी नॉर्थ दिल्ली समेत तीन सप्लायर को पकड़ चुकी है। एएनसी प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने 19 जुलाई को मलिकपुर गांव में एनएच-152 से 370 ग्राम वजन की 5700 नशे की गोलियों के साथ आरोपी देवीदयाल निवासी कंथला को काबू किया था। आरोपी के खिलाफ थाना इस्माईलाबाद में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने 26 जुलाई को नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोपी अमरीक सिंह निवासी पिपली माजरा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। उसके बाद टीम ने सप्लाई करने के एक और आरोपी दीपक निवासी श्याम नगर जींद को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने तीसरे सप्लायर मुकेश पाल को भी पकड़ लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed