फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Death of 37 year old youth suspected of dengue in Pehowa, department denies

Kurukshetra News: पिहोवा में डेंगू संदिग्ध 37 वर्षीय युवक की मौत, विभाग का इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Death of 37 year old youth suspected of dengue in Pehowa, department denies
कुरुक्षेत्र। युवती के रक्त का सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी।
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। जिले में डेंगू का का प्रकोप बेकाबू होने लगा है। यहां सोमवार को डेंगू के 13 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। अब यहां पर डेंगू के मामले 140 से बढ़कर 153 पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही एक डेंगू संदिग्ध की मौत का मामला भी सामने आया है। पिहोवा के कुरुक्षेत्र राेड पर रहने वाले 37 वर्षीय युवक डेंगू संदिग्ध की दो दिन पहले शनिवार को मौत हो गई थी। युवक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिजन डेंगू से युवक की मौत का दावा कर रहे है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए युवक के घर गई थी। यहां टीम ने आसपास व परिजनों के सैंपल लिए हैं। हालांकि टीम दोबारा घर जाकर जांच करेगी। इसके अलावा युवक के एक पड़ोसी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, विभाग का कहना है कि युवक का सैंपल उनकी टीम ने नहीं लिया था। न विभाग के बुलेटिन में युवक का कोई जिक्र है। विभाग की एक जांच कर रही है। वहीं, विभाग ने दीदार नगर, लायलपुर बस्ती, गांधी नगर और डीसी कॉलोनी में विशेष जांच शिविर लगाए। यहां टीम ने 855 घर और 1223 कंटेनर व 58 कूलर की जांच की, जिसमें 12 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। साथ ही टीम ने यहां पर डेंगू संदिग्ध और बुखार से पीड़ित लोगों की रक्त पट्टिका बनाकर जांच के भेजी।
विज्ञापन


विभाग लगा रहा विशेष शिविर : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पिहोवा में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, मगर युवक का रिकॉर्ड विभाग के पास दर्ज नहीं है। विभाग मामले की जांच कर रहा है। परिजनों से युवक की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। डेंगू से निपटने के लिए विभाग तंग गली, मोहल्ले, कॉलोनी और बस्ती में विशेष शिविर लगाकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed