फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Dead body of a youth found in the toilet of a private hospital

Kurukshetra News: निजी अस्पताल के शौचालय में मिला युवक का शव

Tue, 16 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 16 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in the toilet of a private hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। चम्मू कलां स्थित निजी अस्पताल के शौचालय में एक युवक का शव मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। शव मिलने के कुछ देर पहले युवक रिसेप्शन पर शौचालय का रास्ता पूछकर गया था। काफी देर बाद भी युवक के शौचालय का गेट नहीं खोला तो इसे तोड़ा गया, जहां युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला। युवक के पास एक इंजेक्शन व शराब का पव्वा भी पड़ा मिला। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक की पहचान अंबाला जिले के कंगवाल गांव के रहने वाले हर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और शौचालय को सील कर दिया। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। शव का लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पिता रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी का काम करते हैं। हर्ष उनके दो बेटों में छोटा बेटा था और चालक के रूप में काम करता था। वह आज हर्ष के साथ घर के लिए रोजमर्रा का सामान लेने इस्माईलाबाद जा रहे थे। खेड़ी मोड़ के पास हर्ष व उसका दोस्त गुरदीप सिंह खड़ा मिला। गुरदीप सिंह उनके साथ बाजार आ गया व हर्ष वहीं खड़ा रहा। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली की हर्ष चम्मू कलां के एक निजी अस्पताल के शौचालय में मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंचे तो देखा कि शौचालय में हर्ष के पास एक खाली पव्वा और नशे का इंजेक्शन पड़ा हुआ है। इसके बाद रामकुमार ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले हर्ष के साथ दो तीन युवक देखे गए थे, उन्हें शक है कि उन्होंने ही हर्ष को नशा दिया जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मामले के जांच अधिकारी राहुल ने शव के पास इंजेक्शन मिलने व उसके मुंह से झाग निकलने की पुष्टी करते हुए कहा कि पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाएं। अगर इंजेक्शन नशीला पाया जाता है तो मामले की जांच में हर्ष को व इंजेक्शन देने वाले लोगों को भी काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed