{"_id":"68c9ce203abe333f430f1cd7","slug":"daughters-are-becoming-self-reliant-by-taking-training-in-sewing-and-embroidery-sahil-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-142194-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर : साहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण लेकर बेटियां बन रहीं आत्मनिर्भर : साहिल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ पर राजीव चावला व साहिल गाबा। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। आंचला चौक के पास सहयोग एक कोशिश संस्था के दूसरे नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ। संस्था प्रधान साहिल गाबा व राजीव चावला ने बताया कि पहले दिन 22 लड़कियों ने पंजीकरण करवाया। राजीव चावला ने कहा कि बेटियां किसी भी कार्य क्षेत्र में कम नहीं हैं। सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक व देशभक्ति में अपना नाम कमा रही हैं।
उन्होंने बताया कि सहयोग एक कोशिश संस्था की ओर से सिलाई केंद्र की स्थापना करना अपने आप में बड़ी इमारत को खड़ा करना है जिसमें हमारी बेटियों को योग्य प्रशिक्षकों की ओर से सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि में प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। साहिल गाबा ने बताया कि सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त करके लोग खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल शशि बाला, प्रिंसिपल राजीव चावला, एमएल राजपाल, ड्रग्स इंस्पेक्टर चेतन वर्मा, पंडित अंकित शर्मा, कुलदीप सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।