फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Data of women who become Lakhpati Didi will be uploaded online

Kurukshetra News: लखपति दीदी बनने वाली महिलाओं का ऑनलाइन अपलोड होगा डाटा

Tue, 06 Aug 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 06 Aug 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Data of women who become Lakhpati Didi will be uploaded online
कुरुक्षेत्र। अब लखपति दीदी मुख्यधारा में दिखाई देंगी। उनका पूरा रिकार्ड ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। अब स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ऐप के माध्यम से लखपति दीदी बनने वाली महिलाओं का डाटा ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगी। इसके लिए जिले भर से 80 महिलाओं का चयन किया गया है, जो कि ऐप के माध्यम से लखपति दीदी के डाटा को समय-समय पर अपडेट करेंगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऐप के माध्यम से अपडेट होने वाले इस डाटा में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह से जुड़ने, व्यवसाय शुरू करने और व्यवसाय से होने वाली आय क आंकड़े उपलब्ध होंगे। इससे जहां लखपति दीदी का आसानी से पता चल सकेगा। वहीं दूसरी महिलाएं भी कामयाबी हासिल कर चुकी महिलाओं से प्रेरणा ले सकेंगी।
विज्ञापन


खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार का कहना है कि स्वरोजगार स्थापित कर लाखों कमाने वाली महिलाओं का डाटा ऐप पर उपलब्ध होगा, इसके लिए जिले भर से 80 महिलाओं को चुना गया है, जो कि कामयाब हो चुकी महिलाओं के व्यवसाय शुरू करने से लेकर होने वाली इनकम का डाटा अपलोड करेंगी, जिससे लखपति दीदी का पता चल सकेगा। इसके लिए महिलाएं गांवों में जाकर स्वरोजगार कर रही महिलाओं से मिलकर जानकारियां हासिल कर ऐप पर अपलोड करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed