फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cyclothon to reach villages and urban areas of Kurukshetra with message of drug-free Haryana

Kurukshetra News: नशा मुक्त हरियाणा का संदेश लेकर कुरुक्षेत्र के गांव और शहरी क्षेत्र में पहुंचेगी साइक्लोथॉन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Cyclothon to reach villages and urban areas of Kurukshetra with message of drug-free Haryana
कुरुक्षेत्र। नशा मुक्त प्रदेश का संदेश लेकर साइक्लोथॉन की दूसरी यात्रा जिले के गांव और शहरी क्षेत्र में पहुंचेगी। इस साइक्लोथॉन में पूरे प्रदेश में 50 लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस साइक्लोथॉन कुरुक्षेत्र के भी हजारों युवा और नागरिक भाग लेंगे। इसके लिए कोई भी नागरिक, खिलाड़ी हरियाणा उदय पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर कुरुक्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में अपना सहयोग दे सकता है।
विज्ञापन


उपायुक्त नेहा सिंह शुक्रवार को अपने कार्यालय पर साइक्लोथॉन यात्रा के प्रबंधों पर अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रही थी। इससे पहले चंडीगढ़ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को आदेश दिए गए कि साइक्लोथॉन का दूसरा चरण पांच अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह साइक्लोथॉन पांच अप्रैल को हिसार से चलकर 27 अप्रैल को सिरसा जिले में संपन्न होगी। इस साइक्लोथॉन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह करेंगे और लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि साइक्लोथॉन में प्रदेश से 50 लाख से ज्यादा लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। हालांकि गत वर्ष साइक्लोथॉन के पहले चरण में करीब 45 लाख लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की थी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि साइक्लोथॉन कुरुक्षेत्र जिले में 21 अप्रैल को अंबाला से प्रवेश करेगी। यह साइक्लोथॉन कुरुक्षेत्र की मोहडी, खानपुर जाटान, चढूनी जाटान, खानपुर कोलिया और रात्रि जिले में ही साइक्लोथॉन यात्रा रुकेगी और 22 अप्रैल को सुबह सात बजे साइक्लोथॉन को कैथल जिले के लिए रवाना किया जाएगा। यह यात्रा कुरुक्षेत्र के कमौदा, पिंडारसी के साथ-साथ मार्ग में आने वाले अन्य गांवों में भी पहुंचेगी। इस साइक्लोथॉन का जगह-जगह स्वागत करने के लिए गांव के सरपंचों और गणमान्य नागरिकों की ड्यूटियां लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेल विभाग के साथ-साथ जिले के अन्य नागरिक भी इस साइक्लोथॉन में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed