फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   vigilance team inquiry with KU Pro . Vandana

केयू में विजिलेंस टीम ने की प्रो. वंदना से पूछताछ

Wed, 22 Jul 2015 12:19 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
हिंदी असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के मामले में विजिलेंस ने मंगलवार को एक बार फिर केयू में दस्तक दी।
विज्ञापन


टीम ने वर्ष 2012 में नियुक्त प्रो. वंदना शर्मा से भी बातचीत की। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में चली इस कार्रवाई से दिनभर यूनिवर्सिटी में अफवाहें चलती रहीं। टीम के सदस्य मंगलवार को सुबह 10 बजे ही कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रेस्ट हाउस में पहुंच गए थे।

अंबाला हेडक्वार्टर से पहुंची विजिलेंस टीम ने पहले असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्त हुई प्रो. वंदना शर्मा से पूछताछ की और बयान दर्ज किए। इसके बाद शिकायतकर्ता डॉ. अजायब सिंह के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन


इसके बाद अंबाला हेडक्वार्टर से आए विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने केयू में हुई इस भर्ती के दस्तावेज अपनी अभिरक्षा में लेकर सील कर दिए। बताना जरूरी है कि अंबाला विजिलेंस मंडल टीम के आईपीएस अधिकारी हामिद अख्तर और डीएसपी शीतल सिंह के नेतृत्व में टीम के कुल आठ सदस्य कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पहुुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी शीतल ने बताया कि टीम ने केयू में प्रोफेसर पद से जुड़े दस्तावेज जांच के लिए सील कर दिए हैं। इसके साथ ही शिकायतकर्ता डॉ. अजायब सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में मंगलवार को पद के लिए दिए गए फार्मों को निरीक्षण के लिए साथ ले गए है। संबंधित अधिकारियों से बात कर उनके पक्ष को भी रिकॉर्ड कर लिया गया है।

यह है मामला
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वर्ष-2012 में  यूनिवर्सिटी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति की गई थी। इस प्रक्रिया में केयू प्रशासन ने विषय हिंदी के लिए वंदना शर्मा को नियुक्ति कर दी थी।

इस पूरी प्रक्रिया में शिकायतकर्ता डॉ. अजायब सिंह ने धांधली का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि भर्ती के दौरान लिए गए साक्षात्कार में जो अंक दिए गए हैं, उनमें केयू प्रशासन ने धांधली की है। उन्होंने दावा किया कि इस साक्षात्कार में  20 अंकों में से 22 अंक देकर डॉ. वंदना शर्मा की नियुक्ति की गई है।


शिकायतकर्ता ने इस मामले में हरियाणा सरकार से जांच की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश सरकार ने अंबाला मंडल की विजिलेंस ब्यूरो को जांच सौंपी। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो के एसपी ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए। इस संबंध में जांच में दो दिन पहले भी विजिलेंस की टीम ने केयू के कुलपति और कर्मचारियों से बातचीत भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed