फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   two party beeting, 8 injured, police, crime, kurukshetra

कहासुनी के बाद दो गुट भिड़े, आठ घायल

Fri, 24 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 24 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन

किलां सिंखा रोड पर दो गुटों में हुए झगड़े में लगभग आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शाहाबाद में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार खालसा सरबत भवन के सामने रहने वाले बूटा सिंह व उसका भाई गुबख्श सिंह कार में अपने घर की ओर आ रहे थे कि रास्ते में उनकी हरदयाल सिंह व राजबीर सिंह निवासी किलां सिखां के साथ कहासुनी हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों गुटों के लोगों में तलवार, डंडे, गंडासियां चली।

विज्ञापन


जिसमें बुटा सिंह, उसका भाई गुरबख्श सिंह, पिता गुरबचन सिंह व चाचा मुख्त्यार सिंह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष में हरदयाल सिंह, दलजीत सिंह, राजबीर सिंह व अन्य दो लोग भी घायल हो गए। अस्पताल में उपचाराधीन हरदयाल सिंह ने आरोप लगाया कि गुरुनानक मिशन अस्पताल मोड़ पर बूटा सिंह के भाई गुरबख्श सिंह ने उनके ऊपर कार चढ़ाने की कोशिश की जिस पर उनके विरोध करने के बाद बूटा सिंह के घर से उसके पिता व चाचा भी हथियारों सहित निकल आए और उन पर टूट पड़े। इस हमले में उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन


लड़ाई का शोर गुल सुनकर उसका बेटा दलजीत भी साथियों सहित मौके पर पहुंचा जिसको भी इन लोगों ने घायल कर दिया। हरदयाल सिंह ने आरोप लगाया कि गुरबख्श सिंह एसजीएनपी स्कूल के बाहर सड़क के ऊपर स्प्रे पेंटिंग का काम करता था। जिससे क्षेत्र के सभी लोग तंग थे और उन्होंने इस बाबत नगरपालिका में शिकायत दी थी जिस पर कार्रवाई करते हुए नपा प्रशासन ने सड़क से इनका सामान उठा लिया था। इसी रंजिश में बदला लेने की नियत से इन्होंने मुझ व मेरे साथियों पर हमला किया। फिलहाल पुलिस ने बूटा सिंह की शिकायत पर हरदयाल सिंह, राजबीर सिंह, दलजीत सिंह व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि हरदयाल सिंह की रपट रोजनामचे में दर्ज की गई है और जांच के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed