फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Two killed in a road accident in Ismailabad of Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: इस्माईलाबाद में बाइक से टकराकर पेड़ से भिड़ी कार, कार चालक सहित दो की मौत, सात लोग जख्मी

Wed, 30 Mar 2022 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इस्माईलाबाद, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 30 Mar 2022 01:11 AM IST
सार

कार के आगे चल रही बाइक का अचानक टायर फटने के कारण दुर्घटना हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Two killed in a road accident in Ismailabad of Kurukshetra
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर गांव अजरावर के पास अचानक बाइक का टायर फट गया, जिससे पीछे आ रही कार बाइक से टकराने के बाद पीपल के पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित 11 साल की बच्ची की मौत हो गई। बाइक व कार सवार सात लोग जख्मी हो गए। मृतकों की शिनाख्त अनिल वासी कांगड़ी कलां (यमुनानगर) व जोया वासी जंधेड़ी (अंबाला) के रूप में हुई। 

विज्ञापन


रिंकू वासी गांव कांगड़ी कलां थाना छप्पर (यमुनानगर) ने थाना में दी शिकायत में बताया कि परिवार में उसके चचेरे भाई की शादी थी। शादी में उसकी बहन प्रवीन, भांजी जोया, चचेरी बहन हाजरा, भांजा अंश खान व आयुष खान वासी जंधेड़ी (अंबाला) आए थे।
विज्ञापन


शादी के बाद रिश्तेदारों को उनके गांव छोड़ने के लिए गांव के ही अनिल की कार को किराए पर भेजा था। उसकी भतीजी शबनम भी रिश्तेदारों के साथ कार में चली गई थी। वह अपनी बाइक पर अपनी बहन के घर जंधेड़ी किसी काम से आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उने लोगों से पहले चल दिया था। करीब 12 बजे अजरावर बस स्टैंड पर आकर रुक गया था। उसने देखा कि उनके गांव का अनिल अपनी कार में ठोल की तरफ से आ रहा था। कार के आगे एक बाइक पर दो व्यक्ति जा रहे थे।

अचानक बाइक का टायर फट गया, जिससे पीछे आ रही अनिल की कार बाइक से टकरा गई। इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति सड़क पर गिर कर जख्मी गए। कार अपने साथ बाइक को घसीटते हुए ले गई। 

इससे कार बेकाबू होकर पीपल के पेड़ से टकराकर गई। उसने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। कार में सवार उसकी दोनों बहन प्रवीन, हाजरा, भांजे अंश, आयुष, भांजी जोया, भतीजी शबनम व अनिल को एंबुलेंस की मदद से अंबाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।


वहां चिकित्सकों ने कार चालक अनिल व उसकी भांजी जोया को मृत घोषित कर दिया। प्रवीन की नाजुक हालत देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed