फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   thief douse police up to two hour, still out of reach

पुलिस को दो घंटे चोरों ने छकाया, फिर भी काबू नहीं आए

Tue, 17 Nov 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/ अंबाला Updated Tue, 17 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
नारायाणगढ़ के लखनौर से बाईक चुरा कर भागे दो युवक गोकलगंढ़ गांव के गन्ने के खेत में घुस गए। उन युवकों ने तीन थानों के दर्जनों पुलिस कर्मियों सहित सैकड़ों ग्रामीणों को दो घंटे तक छका कर रखा।
विज्ञापन


पुलिस व ग्रामीण दो घंटे तक गन्ने के खेत में दोनों युवकों को ढूंढ़ते रहे लेकिन दोनों युवक पलिस की गिरफ्त में नही आए और पुलिस को बैरंग ही लौटना पड़ा।

हालांकि चोरी की गई बाइक पुलिस ने बरामद कर ली। लखनौर के दलबीर ने कुछ दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी जिसका अभी पंजीकृत नंबर नहीं था। सोमवार दोपहर दो युवक उसकी बाइक को चोरी कर भगा कर ले गए।
विज्ञापन


इतने में दलबीर के किसी जानकार ने दोनों अज्ञात युवकों को बाईक ले जाते देख दलबीर को इसकी सूचना दी। सूचना पाते ही दलबीर सिंह किसी अन्य से बाइक लेकर दोनों युवकों का पीछा किया। काफी देर तक बाइक सवार युवक बाइक को भगाते रहे व लखनौर से काफी दूर मुलाना थाना क्षेत्र के झाड़ूमाजरा गोकलगढ़ रोड पर ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दलबीर ने गोकलगढ़ गांव के अपने एक मित्र सतनाम को पूरे मामले बारे बताते हुए गांव की तरफ आ रहे दोनों बाइक सवार युवकों को पकडऩे के लिए कहा। ग्रामीण व सतनाम रोड पर खड़े हो गए। उनसे रूकने का इशारा पाते ही दोनों युवक बाइक रास्ते में ही गिराकर पास के मदनगोपाल के गन्ने के खेत में जा छिपे।

सूचना पाते ही मुलाना से सुधीर तनेजा, बराड़ा से सुनील व नारायणगढ़ थाना प्रभारी सुेशपाल दलबल सहित मौके पर पहुचें। दोनों युवकों ने तीन थानों के दर्जनों पुलिस कर्मियों सहित सैकड़ों ग्रामीणों को दो घंटे तक भगाए रखा।


पुलिस व ग्रामीण गन्ने के खेत में दोनों युवको को ढ़ूंढ़ते रहे लेकिन दोनों युवक पुलिस की गिरफ्त में नही आ पाए। शाम साढ़े पांच बजे पुलिस टीमें सर्च अभियान समाप्त कर वापिस बैरंग लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed