फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The lamp is extinguished by the two houses fast

तेज रफ्तार ने बुझा दिए दो घरों के चिराग

Tue, 13 Oct 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र Updated Tue, 13 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन

पिहोवा रोड स्थित कैंथला खुर्द के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से रविवार को देर रात बाइक सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


ज्योतिसर चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को देर शाम कैंथला खुर्द बस स्टैंड के पास हादसा होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल से देर रात रुका मिला था कि दो युवकों की हादसे में मौत हो गई है। वहां जाकर जांच की तो दोनों किशोर युवकों की शिनाख्त वीरेंद्र और हरप्रीत निवासी कैंथला खुर्द के रूप में हुई। दोनों की आयु 16-17 वर्ष थी। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और अपने अपने घरों के इकलौते चिराग थे। बताया जा रहा है कि रविवार को देर शाम वे दोनों बाइक पर बस स्टैंड के पास से जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव का एक अन्य व्यक्ति अपना ट्रैक्टर-ट्राली लेकर जा रहा था। एकाएक शाम के अंधेरे में वे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ हादसे में दो परिवारों के इकलौते चिराग बुझने के बाद गांव में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि हमउम्र होने के कारण दोनों भाई अधिकतर समय एक साथ ही रहते थे। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक संजय निवासी कैंथला खुर्द के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed