{"_id":"57192ead4f1c1bcf4f8b4e94","slug":"snatching-ambala-haryana-bank-woman-day-broadlight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाइक सवारों ने महिला से 90 हजार रुपये छीने ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बाइक सवारों ने महिला से 90 हजार रुपये छीने
ब्यूरो, अमर उजाला/अंबाला
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
छीने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बराड़ा में दिनदहाड़े दो महिलाओं से अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने 90 हजार की नकदी छीन ली। महिला बैंक से रुपये निकलवा कर वापिस घर जा रहीं थीं। जैसे ही बसंतपुरा फाटक के पास गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंच तो यह वारदात हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जोगिंद्र कौर निवासी बसंतपुरा अपनी बहू जसविंद्र कौर के साथ सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की शाखा से करीब साढ़े बारह बजे 90 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद वह दोनों अपने घर के लिए चल दीं। जैसे ही वह रुपयों का बैग लेकर बसंतपुरा गुरूद्वारा के पास पहुंचीं तो पीछे से एक काले रंग की बाइक पर दो युवक आए ओर महिला के हाथ से बैग छीन लिया।
बाइक सवार पर्स छीन का बाजार की ओर मुड़ गए। महिला ने उसी समय इन झपटमारों को पकड़ने के लिए शोर मचाया, लेकिन यह दोनों फरार हो चुके थे। सूचना पाकर सीन आफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। महिला ने बराड़ा पुलिस में घटना की शिकायत की।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बैक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला। इस में दो संदिग्ध महिला के आसपास घूमते नजर आए। महिला ने जैसे ही नकदी बैंक से ली, तो दोनों लुटेरे महिलाओं के साथ ही बैंक से निकल पड़े। जांच अधिकारी एसआई चरण सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध दिखाई दिए है, जबकि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।