फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SH rats Kutra autopsy House, Kurukshetra

पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा शव

Tue, 13 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 13 Dec 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
SH rats Kutra autopsy House, Kurukshetra
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा शव - फोटो : Amar Ujala
 एक सप्ताह में दूसरी बार एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को चूहों ने कुतर दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि परिजन शव को फ्रिजर में नहीं रखवा। जिस कारण ये घटना हुई। पोस्टमार्टम हॉउस में चूहों ने एक महिला के शव के चेहरे और शरीर के अन्य अंगों को कुतर डाला। सुबह पोस्टमार्टम के दौरान इसका खुलासा हुआ।
विज्ञापन


नरेश ने बताया कि उनकी मौसी राजकली व उसकी भाई सुभाष की सड़क हादसे में रविवार शाम को मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया दिए। उस समय राजकली के सिर्फ आंख पर चोट थी, लेकिन सुबह पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ है शव के माथे से खून चल रहा था। ये खून चूहों कुतरने के कारण चल रहा है। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट किया। पुलिस व डॉक्टरों ने समझाने के बाद परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम होने दिया।       
विज्ञापन


आठ दिसंबर दिसंबर को भी हो चुकी है ऐसी घटना
8 दिसंबर को भी पोस्टमार्टम हाउस रखी एक महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया था। बता दें कि गांव समसीपुर निवासी मीनाक्षी शर्मा के शव को 8 दिसंबर को अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई थी जिसके बाद मीनाक्षी के शव को 8 दिसंबर को शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया जिसके बाद सुबह पोस्टमार्टम करने लगे तो पता चला की चूहों ने शव का एक हाथ और नाक को कुतरा हुआ है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

   
एक कर्मी को हटाया, फ्रिजर ठीक है

एलएनजेपी अस्पताल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकेश ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस को फ्रिजर एक दम ठीक है। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में फ्रिजर में नहीं रखवाया। उन्होंने बताया कि चूहों ने निपटने के लिए दीवारों रिपेयर करवानी शुरु कर दी है। इतना ही नहीं यदि कोई परिजन शव को फ्रिजर में नहीं रखवाना चाहता तो उसके लिए 3 फूट चोड़ा, 6 फुट लंबा नेट बनवाया है, जिससे शव के ऊपर रख दिया जाएगा और शव को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। हालांकि देर शाम चर्चा यह भी रही कि इस लापरवाही के लिए निचले स्तर के कर्मी पर गाज गिरी है। वहीं एमएस डॉ मुकेश ने बताया कि एक आउट सोर्सिंग स्टाफ को लापरवाही के चलते हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed