{"_id":"57604d2b4f1c1bb26511c55c","slug":"sdak-nirman-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क निर्माण कार्य में खामियां मिलने से उखड़े विधायक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क निर्माण कार्य में खामियां मिलने से उखड़े विधायक
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र।
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। लगभग 6 करोड़ की लागत से जीटी रोड़ से शहीद उधम सिंह चौंक तक सौ फुटा रोड़ का किया गया निर्माण कार्य अप टू मार्क नहीं हैं। इस सड़क निर्माण कार्य में भारी खामियां हैं। जिसकी गुणवत्ता पर भी प्रश्चचिंह लगाए जा रहे है। यह किसी आम व्यक्ति के आरोप नहीं बल्कि थानेसर विधायक सुभाष सुधा द्वारा किया गया खुलासा है। जिसको लेकर उन्होंने हुडा विभाग के अधिकारियों को न केवल अवगत करवा दिया है
बल्कि इसकी जांच कर सही करवाने को भी कहा है। विधायक ने स्पष्ट चेताया है कि इस निर्माण कार्य को ठीक नहीं किया गया तो इसकी सारी जिम्मेवारी हुडा अधिकारियों की होगी। इतना ही नहीं अगर गुणवता में भी कमी पाई गई तो अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सड़क निर्माण कार्य को लेकर जहां लोगों की ओर से अनेकों शिकायतें मिल रही है
वहीं विधायक ने स्वयं भी इसकी निरीक्षण किया तो मामला उजागर हुआ। विधायक ने मंगलवार को जीटी रोड़ से शहीद उधम सिंह वाया सेक्टर 2, 3, जिंदल चौंक, सेक्टर 4, 5, 7, 8 का निरीक्षण किया तो वह हैरान रह गए। उन्होंने तत्काल ही सड़क की हालत ठीक न होने पर हुड्डा अंबाला के एक्जूक्टिव इंजीनियर को एक सख्त पत्र भी लिखा हैं। उन्होंने पत्र में स्पष्ट किया है कि हुड्डा विभाग की तरफ से जीटी रोड़ से शहीद उधम सिंह चौंक तक लगभग 6 करोड़ 20 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं। इस सड़क को निर्धारित मापदंड़ों के अनुसार पूरा करवाया जाना हैं।
विज्ञापन
लेकिन लोगों से मिल रही शिकायतों और मौके पर सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से आंकलन किया जा सकता है कि निर्माण कार्य मापदंड़ों पर खरा नहीं उतरता हैं। सड़क पर जोड़ स्पष्ट नजर आ रहे है और सड़क उबड़-खाबड़ भी प्रतीत होती हैं। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारों पर पानी निकासी की व्यवस्था को भी खराब कर दिया गया है,
इससे बरसात के सीजन में पानी निकासी न होने के कारण सड़क के जल्दी खराब होने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए हुड्डा विभाग अंबाला के एक्जूक्टिव इंजीनियर को सड़क निर्माण कार्य का मौके पर जायजा लेने के निर्देश दिए और कहा कि समय रहते सड़क निर्माण कार्य की खामियों को दुरुस्त किया जाए।
अगर समय रहते सड़क के निर्माण कार्य को ठीक नहीं किया गया तो इसकी सारी जिम्मेवारी हुडा विभाग की होगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर पहले बीएम लेयर डाली गई है। इसके बाद डीबीएम की लेयर और अंत में बीसी लेयर डाली जाएगी। इस सड़क का निर्माण कार्य 30 जून तक पूरी किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस सड़क पर कुल 6 इंच की लेयर डाली जाएगी।
अन्य सड़क निर्माण में लगी एजेंसियों को भी किया सतर्क
थानेसर हल्का में बन रही तमाम सड़कों के निर्माण कार्य करवानी वाली सरकारी एजेंसियों को सतर्क करते हुए विधायक ने कहा कि केडीबी रोड़ ही नहीं ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, नंदा स्मारक के सामने व पीछे बन रही सड़कों के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। इन सड़कों के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या कोताही सहन नहीं की जाएगी और सभी सड़कों के निर्माण कार्यों की गुणवता की जांच भी करवाई जाएगी।
आरओबी के लिए डीआरएम उतर रेलवे को लिखा पत्र
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने अंबाला केंट उत्तर रेलवे के मंडल रेलवे प्रबंधक को एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि पुराने बस स्टैंड के पास थानेसर झांसा रोड़ रेलवे फाटक पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य पुराने बस स्टैंड से लेकर झांसा रोड़ पर गुरु रविदास चौंक जनता स्कूल तक किया जाना है। मुख्यमंत्री ने 4 जून 2015 को कुरुक्षेत्र विकास रैली में आरओबी की घोषणा की थी।
इस घोषणा के आधार पर लोक निर्माण विभाग के अतरिक्त मुख्य सचिव इस आरओबी के लिए प्रशासनिक अनुमती देने के साथ 33 करोड़ 59 लाख 20 हजार रुपये का बजट भी पारित किया। इस आरओबी के कार्य को लेकर पीडब्लयूडी और रेलवे विभाग की आपसी सहमती से बनी रिपोर्ट भी विभाग को सौंप दी थी।