फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   police negligence create nuisance

यहां पुलिस की लापरवाही ने आग में डाला घी

Wed, 03 Jun 2015 12:46 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
फ्लैग: आरती के समय लाउड स्पीकर बंद करने व पुजारी की पिटाई मामला
विज्ञापन

कार्रवाई में अनदेखी से भड़के कॉलोनीवासी
गुस्साए लोगों ने किया लाडवा थाने का घेराव, नारेबाजी कर रोष जताया
एसआई समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
हिंदू संगठनों नेता भी हुए सरगर्म, घटना की निंदा
लाडवा। गीता कालोनी स्थित मंदिर में आरती के समय लाउड स्पीकर बंद करने और पुजारी से मारपीट के विरोध में मंगलवार को कॉलोनीवासियों ने लाडवा थाने का घेराव किया।

इस दौरान कालोनी वासियों ने इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ उपयुक्त धाराओं के तहत कार्रवाई करने के अलावा लाडवा पुलिस थाने में तैनात उपनिरीक्षक जरनैल सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने उपनिरीक्षक पर आरोप लगाया है कि उसने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उल्टा उन्हें धमकाया था। मोहित, अनिल, सोनू, सुखदेव, रोशन लाल, मुकेश, राजेश, राम सिंह, बलदेव सिंह, विक्रम, कर्मबीर, भूरा,, महेश, इंद्रजीत, उषा, बाला देवी, सुनील, कमलेश, रामकली, मुनीष, लवजीत समेत अन्य लोगों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ न तो मामला दर्ज किया गया और ना ही उनकी गिरफ्तारी हुई। कालोनी के लोगों ने पुलिस उपनिरीक्षक जरनैल सिंह पर भी आरोप लगाया कि घटना के दिन जरनैल सिंह ने तुरंत कार्रवाई करने की बजाए कालोनी वासियों से ही अभद्रता की और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी।

गुस्साए कालोनी वासियों से लाडवा थाना प्रभारी अजय दिसौदिया ने बातचीत की तो कालोनी वासियों ने साफ कर दिया कि जब तक आरोपियों के खिलाफ उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं होता, तक तक वह शांत बैठने वाले नहीं हैं।

उन्होंने उपनिरीक्षक जरनैल सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की और मामले की तीसरीं आरोपी इस्लाम की मां को भी तुंरत गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर कालोनी वासियों को शांत कराया, जिसके बाद कालोनी वासियों ने पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक दिन में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती तो वह सड़कों पर उतरकर जाम लगा देंगे, जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

वहीं पुजारी के हमलावरों के खिलाफ उचित कार्रवाई न होने से हिंदु संगठन विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल व आरएसएस भी नाराज दिख रही है।

बजरंग दल से जुड़े ऋषिपाल, आरएसएस से जुड़े प्रवेश व्यास, डॉ. गणेश दत्त ने भी लाडवा थाना प्रभारी से मिलकर इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह अब मंदिर में मंगलवार रात से ही हनुमान चालिसा व सुंदर कांड का पाठ शुरू कर दिया है।


कानूनी राय लेकर होगी आगामी कार्रवाई: थाना प्रभारी
इस मामले में जब लाडवा थाना प्रभारी अजय दिसौदिया से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में कानून राय ली जाएगी और उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed