{"_id":"20f663cf88325687782692786cb8bce1","slug":"patwari-s-helper-arrest-to-take-bribe-patwari-runaway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी का हेल्पर गिरफ्तार, पटवारी भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार रुपए रिश्वत लेते पटवारी का हेल्पर गिरफ्तार, पटवारी भागा
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत मांगने पर मंगलवार को देर शाम पटवारखाने में विजिलेंस ने छापा रेड कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
इस दौरान मुख्य आरोपी पटवारी भागने में कामयाब हो गया। विजिलेंस ने पटवारी और उसके हेल्पर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। देर शाम तक विजिलेंस आरोपी से पूछताछ कर रही थी। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
कैथल के क्योड़क गांव निवासी गोपाल ने मंगलवार को विजिलेंस से शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि उसने अपनी जमीन का इंतकाल चढ़वाना है। इसके लिए उसने मिर्जापुर के पटवारी सतबीर सिंह से संपर्क किया। पटवारी इंतकाल चढ़ाने के लिए उसे टहलाता रहा।
विज्ञापन
बाद में पटवारी ने इंतकाल चढ़ाने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे। इस मामले की जानकारी गोपाल ने विजिलेंस को दे दी। विजिलेंस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी।
विजिलेंस टीम का नेतृत्व अंबाला के विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने किया। योजना के अनुसार गोपाल को केमिकल लगे हुए नोट दिए गए। इस बारे में डीसी सीजी रजीनिकांतन को भी बताया गया। इस पर उन्होंने बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीडीपीओ कपिल शर्मा को नियुक्त कर दिया।
योजना के अनुसार शाम को करीब 5 बजे गोपाल ने पटवार खाने में जाकर पटवारी से संपर्क किया और 15 हजार रुपये गिनकर उसके साथ बैठे हेल्पर को पकड़ा दिए। इसके साथ ही उसने विजिलेंस टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम ने मौके से हेल्पर सुनील निवासी शांति नगर को पकड़ लिया। इस दौरान पटवारी मौके से भाग निकला। टीम ने आरोपी सुनील के हाथ धुलवाए तो वह लाल हो गए।
विजिलेंस टीम सुनील को गिरफ्तार कर कार्यालय में ले गई। विजिलेंस ने मिर्जापुर हलके के पटवारी सतबीर सिंह निवासी कुरुक्षेत्र और उसके हेल्पर सुनील के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
जमीन का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर मिर्जापुर का पटवारी सतबीर सिंह 15 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर छापा मारा गया। मौके से पटवारी के हेल्पर सुनील कुमार को 15 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पटवारी की पहचान न होने के कारण वह मौके से भाग निकला। पटवारी मामले में मुख्य आरोपी है। पटवारी और उसके हेल्पर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सतबीर सिंह, इंस्पेक्टर, विजिलेंस विंग, कुरुक्षेत्र।