फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Overcome by Kurukshetra doctor accused of sex investigation

लिंग जांच का आरोपी डॉक्टर कुरुक्षेत्र से किया काबू

Sat, 17 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्ूयराो/अमर उजाला/ कुरुक्ष्ाेत्र
ब्ूयराो/अमर उजाला/ कुरुक्ष्ाेत्र Updated Sat, 17 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन

लिंग जांच मामले में फरार चल रहे आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तारी के बाद डॉ. परमजीत को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जांच के बाद उसे कुरुक्षेत्र में न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

 थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने न्यायालय में डॉक्टर का रिमांड मांगा था, क्योंकि डाक्टर के पास से 10 हजार रुपए की राशि व इस घटना में प्रयोग में लाए मोबाइल फोन को बरामद करना था, जिस पर न्यायाधीश ने डॉक्टर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

बता दें कि लाडवा रोड स्थित हेयर अस्पताल में मंगलवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग अंबाला व कुरुक्षेत्र की संयुक्त टीम ने छापामारी की थी और वहां पर लिंग जांच के मामले को पकड़ा था। लेकिन, टीम के मौके पर पहुंचने की भनक लगते ही डाक्टर चलती अल्ट्रासाउंड मशीन छोड़कर फरार हो गया था। जबकि टीम ने बिचौलिया दाई के पास से हस्ताक्षर युक्त नोट बरामद करा लिए थे। इस हाई प्रोफाइल मामले में प्रदेश सरकार व प्रशासन की पूरी नजर थी और डीसी के आदेश सीएमओ ने भी अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसके बाद डीएसपी गुरमेल सिंह व थाना प्रभारी राजेश कुमार ने टीमें बनाकर अनेक स्थानों पर दबिश दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed