फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Outdoor walking threw acid on women

घर के बाहर टहल रही महिलाओं पर फेंका एसिड

Fri, 09 Oct 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Fri, 09 Oct 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
थाना शहर अंतर्गत हरगोविंद नगर कॉलोनी में वीरवार को देर शाम दो महिलाओं पर बाइक सवार युवक तेजाब फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन


महिलाओं को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन कुछ देर बाद जब वे घर पहुंची तो बुरी तरह से जलन होने लगी। दोनों को गंभीर हालत में परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी और शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले में जांच आरंभ कर दी।

वहीं, बाइक सवार युवकों में से एक ने हेलमेट पहना हुआ था।मामले के अनुसार वीरवार को देर शाम करीब सवा 7 बजे सलारपुर रोड स्थित हरगोविंद नगर निवासी राजेश की पत्नी सरिता (35) अपनी पड़ोसन कंचन पत्नी रमेश अरोड़ा (50) के साथ गली में टहल रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां से गुजरे और उनमें से एक ने महिलाओं पर कोई गरम सा पदार्थ फेंक दिया। एकाएक महिलाएं कुछ समझ नहीं पाईं और इसी दौरान बाइक सवार वहां से फरार हो गए। शरीर में जलन का एहसास होने पर महिलाएं अपने घर चली गई तो एकाएक जलन अधिक बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उन्होंने परिजनों को जानकारी दी तो वे उन्हें आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। मोहल्ले के लोग काफी संख्या में एकत्र हो गए। दोनों महिलाओं में एक महिला के चेहरा, छाती और गर्दन पर एसिड गिर गया है और एक महिला के गले व चेहरे पर एसिड गिरा है। वहीं इन दोनों में से एक महिला की आंख में भी एसिड की बूंद गई बताई जा रही है। फिलहाल दोनों महिलाएं उपचाराधीन हैं।

इसी बीच सूचना मिलने पर थाना शहर प्रभारी रामकुमार और महिला थाना प्रभारी कुसुम लता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों थाना प्रभारियों ने झुलसी हुई महिलाओं और उनके परिजनों से जानकारी हासिल की। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा और उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले की जानकारी हासिल की।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि उनकी कॉलोनी में लगातार यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले भी कॉलोनी में रह रहे व्यापारी जयभगवान सिंगला के बेटे का अपहरण हो गया था, जिसमें चार करोड़ की फिरौती मांगी गई है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और वारदात को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।


हरगोविंद नगर में देर शाम दो महिलाओं पर एसिड फेंकने की सूचना मिली थी। दोनों महिलाएं अस्पताल में दाखिल कराई हैं। महिलाओं के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बाइक सवार दो युवकों द्वारा एसिड फेंका जाना बताया जा रहा है। मामले में जांच की जा रही है।
रामकुमार, एसएचओ, शहर थाना, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed