फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   make premium liquer from cheap, arrest

सस्ती शराब को बना रहे थे महंगी शराब, दबोचे

Fri, 05 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Fri, 05 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
make premium liquer from cheap, arrest
सेक्टर-2 में सस्ती शराब को ब्रांडेड बोतलों में भरकर सप्लाई करने वाले
विज्ञापन
गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती शराब की बोतलें लाकर कुुरुक्षेत्र के सेक्टर-2 के एक मकान में पूरा खेल चला रहे थे। इस खेल को पानीपत के नूरवाला इलाके की हरि सिंह कालोनी का निवासी राजेश कुमार अपने साथियों के साथ अंजाम दे रहा था। मुख्य आरोपी राजेश अभी फरार है।

पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों लोगों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सीआईए-1 टीम प्रभारी दीपेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि सेक्टर-2 के एक मकान में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है।

वहां पर रह रहे तीन लोग शराब तस्करी का धंधा करते हैं। ये लोग सस्ती शराब लाकर उसे महंगी शराब की बोतलों में भरकर अधिक दामों पर अवैध रुप से बेचते हैं। सूचना मिलने पर सीआईए-1 प्रभारी ने एसआई सीता राम, एएसआई सुरजीत सिंह, एचसी राजेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीण, प्रदीप व मनदीप की टीम गठित की और बताए गए मकान में रेड की।

इस दौरान टीम ने वहां से दो आरोपियों रवि कुमार निवासी गांव स्टौंडी, जिला करनाल व बृजपाल निवासी झरौली निवासी उत्तर प्रदेश को काबू किया।

शराब की पेटियों सहित काफी सामान बरामद
पुलिस की टीम ने यश गोवा प्रीमियम व्हीस्की की 9 पेटी शराब। उससे तैयार की गई दो बोतलें ब्लैंडर प्राइड, 3 बोतलें इंपीरीयल ब्ल्यू व दो बोतले रोयल स्टैग की बरामद हुई।

इसके इलावा लगभग 500 नकली होलोग्राम, लगभग 700 के करीब भिन्न-1 मार्का शराब के ढक्कन, लगभग 350 खाली शराब की बोतलें, 250 के करीब भिन्न-2 मार्का शराब के लेबल, लगभग 632 शराब की बोतलों के खाली डिब्बे व विभिन्न मार्का के बॉक्स मिले। ढक्कन सील करने के लिए एक मशीन, दो कीप व एक टब भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पुरानी बोतलों में भरते मिलावटी शराब
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चंडीगढ़ से यश गोवा मार्का की शराब लेकर आते थे। एक बोतल 50 रुपये में मिलती थी। इसके बाद इस शराब को दूसरी महंगी शराब की बोतलों में डाल देते थे।

रुपये कमाने के लिए इसी शराब को ब्लैंडर प्राइड, रॉयल स्टैग, इंपीरीयल ब्ल्यू व एंटीक्वीटी शराब की बोतलें में भरकर व नकली रेपर व होलोग्राम लगाकर महंगे दामों में बेचते थे।



 सूचना मिलने पर सेक्टर-2 की कोठी में छापामारी की थी। वहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है। आरोपी चंडीगढ़ से सस्ती शराब लाते थे और महंगी ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरकर नकली होलोग्राम व पेकिंग कर महंगे दाम पर बेच रहे थे। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
दीपेंद्र सिंह, प्रभारी, सीआईए-1, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed