फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Son of a retired PWD worker murdered by stabbing him

कुरुक्षेत्र: पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे की सुआ मारकर हत्या, कैथल से काम की तलाश में आया था

Sun, 01 Oct 2023 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 11:32 PM IST
सार

कैथल का पवन एक सप्ताह पहले ही काम की तलाश में कुरुक्षेत्र आया था रेलवे रोड पर तीन युवकों से विवाद के बाद आरोपियों ने वारदात की। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Kurukshetra: Son of a retired PWD worker murdered by stabbing him
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद पवन के परिजन। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रेलवे रोड पर गुरुद्वारा पातशाही छठी के सामने पेट्रोल पंप के नजदीक पीडब्ल्यूडी सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे की तीन युवकों ने सुआ मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जिला कैथल के गांव सिसमौर निवासी पवन (31) के रूप में हुई। पवन एक-सप्ताह पहले ही कुरुक्षेत्र में काम की तलाश में आया था। देर रात तीन युवकों के साथ पैसे की छीना-झपटी के लिए उसका झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन


थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में जय सिंह निवासी सिसमौर ने बताया कि उसका बेटा पवन काम की तलाश में कुरुक्षेत्र आया था। वह शनिवार की रात करीब 11 बजे रेलवे रोड पर खड़ा था। इस दौरान कमल कुमार कुरुक्षेत्र निवासी दबखेड़ा, विनय निवासी खेड़ी दमकन जिला सोनीपत और सूरज यादव उर्फ सूर्य हाल वासी सन्निहित सरोवर उसके साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


आरोपी पवन से रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर आरोपियों ने गुस्से में आकर किसी नुकीली चीज से हमला कर पवन की हत्या कर दी। माना जा रहा है कि आरोपियों ने छाती, पेट और जांघ पर सुआ से वार किया था। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा गेट प्रबंधक जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी कमल, विनय और सूरज के खिलाफ भादस की 302 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पेट्रोल पंप के पास पड़ा मिला शव
हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं हमले बाद मदद की आस में पवन पेट्रोल पंप की तरफ जाने लगा, मगर सेंट्रल वर्ज पर ही गिर गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह मामले की सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी।


तलाक के बाद अकेला रहता था पवन
जयसिंह ने बताया कि साल 2016 में पवन की शादी हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के कारण दो साल बाद ही वर्ष-2018 में पवन का पत्नी से तलाक हो गया। इसके बाद उसकी पत्नी बेटी को अपने साथ लेकर चली गई थी। अभी पिछले सप्ताह ही काम की तलाश में वह कुरुक्षेत्र आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed