फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Seven years imprisonment to the mastermind of making fake notes and five years to the supplier

Kurukshetra: नकली नोट बनाने के मास्टरमाइंड को सात और सप्लायर को पांच साल की कैद, जुर्माना भी लगाया

Tue, 17 Oct 2023 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 07:13 PM IST
सार

तीन साल पहले पिपली चौक से मास्टर माइंड पकड़ा था। एक लाख जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा न करने पर उसे एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

विज्ञापन
Kurukshetra: Seven years imprisonment to the mastermind of making fake notes and five years to the supplier
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जाली करेंसी बनाने के मास्टरमाइंड को अदालत ने सात साल और सप्लाई करने वाले मोहित निवासी जागसी जिला सोनीपत को पांच साल की सजा सुनाई है। अदालत ने मास्टर माइंड मनोज कुमार निवासी कैलरम जिला कैथल पर एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


जिला न्यायवादी राजबीर सिंह ने बताया कि सीआईए-एक की टीम ने पांच अक्तूबर 2020 को गुप्त सूचना पर मनोज कुमार को पिपली चौक से गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से 25 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई थी। टीम ने अदालत के आदेश से आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी के कब्जे से कलर प्रिंटर, ट्रिमर, स्केल कटर व 42 हजार 500 की नकली करेंसी बरामद हुई थी।
विज्ञापन


वहीं आरोपी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 13 अक्तूबर को दूसरे आरोपी मोहित को एक दिन के रिमांड पर लिया था। इस आरोपी के कब्जे से 10 हजार रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की नियमित सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश आराधना साहनी की अदालत ने आरोपी मोहित और मनोज को भादस की धारा 489 सी के तहत पांच-पांच साल कारावास की सजा सुनाई। वहीं मनोज को भादस की धारा 489-डी के तहत सात साल कारावास और एक लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर एक साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।


मनोज बनाता था नकली नोट
दोषी मनोज कुमार नकली नोट बनाता था। इस काम के लिए मनोज कलर प्रिंटर, कटर और लैपटॉप रखता था। वह 100, 500 और दो हजार रुपये के नोट बनाता था। वहीं उसका दोस्त मोहित उस नकली करेंसी को मार्केट में चलाने का काम करता था। मनोज अपने दोस्त मोहित के पास ही रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed