फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Case not registered for 16 days, SHO and Havildar suspended

कुरुक्षेत्र: 16 दिन तक नहीं दर्ज किया केस, गृहमंत्री को दी शिकायत, थानाध्यक्ष व मुख्य सिपाही निलंबित

Sun, 01 Oct 2023 10:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Oct 2023 10:47 PM IST
सार

मोहननगर निवासी व्यक्ति ने ऑनलाइन 4.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी तो एसपी ने संज्ञान लिया। 

विज्ञापन
Kurukshetra: Case not registered for 16 days, SHO and Havildar suspended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साइबर क्राइम की शिकायत में मामला दर्ज करने में देरी करने पर पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना थानेसर के प्रबंधक सहित एक मुख्य सिपाही को निलंबित किया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने गृहमंत्री को शिकायती पत्र देकर 16 दिन बाद भी केस दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


मोहन नगर निवासी कर्मबीर ने 13 सितंबर को शहर थाना पुलिस में शिकायत दी थी कि साइबर ठगों ने ऑनलाइन उसके साथ 4.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में शहर थाना पुलिस की ओर से 29 सितंबर तक मामला नहीं दर्ज किया गया। तब शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत गृह मंत्री अनिल विज को दी।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने मामले में पुलिस अधीक्षक को इसके लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार और मुख्य सिपाही कृष्ण लाल को निलंबित किया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि मामला दर्ज करने में देरी करने पर थाना प्रबंधक और मुख्य सिपाही पर कार्रवाई की गई है। साथ ही पुलिस अधिकारियों को साइबर अपराध में तुरंत मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि काम में किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed