{"_id":"659e8f9127fa9f324707418b","slug":"kurukshetra-25-years-imprisonment-for-raping-a-minor-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 25 साल कैद, जुर्माना भी लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 25 साल कैद, जुर्माना भी लगाया
Wed, 10 Jan 2024 06:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 10 Jan 2024 06:07 PM IST
सार
नाबालिग से दुष्कर्म के एक दोषी को अदालत ने 25 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे दो हजार रुपये जुर्माना भी भुगतना होगा।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र जिला उप न्यायावादी दीपक अग्रवाल ने बताया कि बिहार के रहने वाले व्यक्ति ने 21 मई 2020 को पुलिस को शिकायत दी थी, जिसमें बताया था कि वह करीब 12 वर्ष से पीपली में बच्चों सहित रहता है। एक दिन पहले 20 मई को उसकी नाबालिग बेटी के साथ पल्लेदार दलीप वासी चीरा जिला बाराबंकी उत्तरप्रदेश ने दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
शिकायत पर महिला थाना कुरुक्षेत्र में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच महिला उप निरीक्षक कमलेश कुमारी को दी गई। नाबालिग पीड़िता के अदालत में बयान दर्ज कराए गए तो बाद में मामले की जांच प्रभारी महिला थाना निरीक्षक सुनीता रावत द्वारा की गई। 22 मई 2020 को आरोपी दलीप को मामले में गिरफ्तार कर लिया था और उसे अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया था।
विज्ञापन
मामले की नियमित सुनवाई फास्ट ट्रैक स्पैशल कोर्ट में करते हुए मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सैशन न्यायाधीश की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर आरोपी दलीप को दोषी करार देते हुए पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत 25 साल की कारावास व दो हजार रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना ना भरने की सूरत में नौ माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन