{"_id":"652e36385086b6b681003c54","slug":"judge-father-received-threat-from-pakistani-number-in-kurukshetra-pressure-created-not-to-give-statement-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: जज के पिता को पाकिस्तानी नंबर से मिली धमकी, धोखाधड़ी के मामले में बयान न देने का बनाया जा रहा दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: जज के पिता को पाकिस्तानी नंबर से मिली धमकी, धोखाधड़ी के मामले में बयान न देने का बनाया जा रहा दबाव
Tue, 17 Oct 2023 12:52 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:52 PM IST
सार
हरियाणा में फोन पर धमकी देने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस क्रम में कुरुक्षेत्र में जज के पिता को धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल की थी। फिलहाल शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र में जज के पिता को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के दर्ज मामले में बयान न देने को लेकर यह धमकी दी गई है। आरोपी ने पहले शिकायतकर्ता पर अदालत में बयान न देने का दबाव बनाया। फिर बाद में जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप कॉल की थी।
विज्ञापन
शिकायत में शहरवासी व्यक्ति ने बताया कि इस साल मई में उनके साथ 34 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। इस मामले में बिहार पुलिस ने संजीत कुमार निवासी मोतिहारी जिला पूर्वी चंपारण बिहार को गिरफ्तार किया था, जबकि इस मामले की जांच एसटीएफ अंबाला कर रही है। मामले में जमानत को लेकर आरोपी ने 12 अक्तूबर को सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
इस याचिका पर सुनवाई 16 अक्टूबर को थी, मगर 13 अक्तूबर सुबह करीब 11 बजे पाकिस्तानी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल आई, जिसमें उन पर संजीत कुमार की जमानत के लिए झूठे बयान देने का दबाव बनाया गया। जमानत न होने पर और बयान न देने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है यह काम कर दो और समझदार बनो। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन